माटीकला के विस्तार हेतु तेलईकछार में हो रहा मिट्टी के बर्तनो का निर्माण
Posted on 29-Jul-2020

Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws
अमेजाॅन एवं फ्लीपकार्ट साईटो पर भी विक्रय किये जायेंगें सूरजपुर के माटी के बर्तन- कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के सहयोग से जिला प्रषासन सूरजपुर के द्वारा ग्लेजिंग यूनिट की स्थापना ग्राम पंचायत तेलईकछार में किया गया है जहां पर कुम्हार समाज के बेरोजगार हाथों को स्वरोजगार से जोड़ने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही पाॅलीथीन मुक्त जिला की परिकल्पना को लेकर मिट्टी से बने बर्तनों का उपयोग बहुतायत मात्रा में किया जाकर स्वच्छ सूरजपुर ’’हमर माटी-हमर सुघ्घर सूरजपुर’’ के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में कारीगरों को प्रोत्साहित करने एवं कार्यो का जायजा लेने आज कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने तेलईकछार स्थित माटीकला केन्द्र का निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि माटीकला केन्द्र तेलईकछार में थाली, गिलास, कटोरी, चम्मच, पानी का बोतल, चाय पीने वाला कुल्हाड़, चाय केटली का निर्माण किया जा रहा है जिससे पर्यावरण बचाव के साथ स्थानीय लोगों को स्वरोजगार प्राप्त हो सके। कलेक्टर श्री शर्मा ने निरीक्षण के दौरान उत्पादित सामग्री के बनने वाले विधियों की प्रक्रियाओ का अवलोकन किया तथा काम करने वाले कारीगरों को प्रोत्साहित करते हुए कार्य की सराहना की एवं वर्तमान में चल रहे परिवेष को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तायुक्त आकर्षक सामग्री बनाने कहा जिससे अधिक बिक्री कर अधिक आमदनी प्राप्त हो सके। उन्होंने कारीगरों को साफ-सफाई पर विषेष ध्यान रखते हुए उत्पादन क्षमता बढ़ाने कहा जिससे इसका उपयोग पूरे जिले में किया जा सके।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने माटीकला केन्द्र के उत्पादो का होर्डिंग व बैनर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा जिससे लोग आकर्षित होकर अधिक से अधिक मात्रा में माटीकला के वस्तुओं का उपयोग करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्थानीय स्तर के साथ वैष्विक स्तर पर सूरजपुर के माटी के बर्तनों की मांग बढ़ाने अमेजाॅन एवं फ्लीपकार्ट साईटों में तेलईकछार माटीकला के बर्तनों को विक्रय हेतु उपलब्ध कराने के निर्देष दियें हैं। उन्होनें अधिकारियों एवं कर्मचारियों से माटीकला की सुविधा बढ़ाने केे लिए समस्याओ से अवगत हुए एवं आवष्यकताआंे की जानकारी ली जिनके निराकरण करने आष्वासन दिया है। साथ ही कलेक्टर ने परिसर में साफ-सफाई कर 50 आम के पौधो का रोपण कर उनकी सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड लगाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरानेे डाॅ. मोहन साहू, मनीष सिन्हा, ज्ञानेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
