Wednesday, May 20, 2026
Latest:
Uncategorized

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री अजय यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री तारकेश्वर पटेल के आदेशानुसार उप पुलिस अधीक्षक,

Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति आज दिनांक 31.07.2020 को उ म नि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री अजय यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री तारकेश्वर पटेल के आदेशानुसार उप पुलिस अधीक्षक, लाइन श्री मणिशंकर चंद्रा द्वारा जिले में तैनात 09 क्यू आर टी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) के कुल 86 अधिकारी /कर्मचारीयो को उनकी ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ किया गया। सभी कर्मचारियों को शहर की कानून व्यवस्था एवम अन्य आपातकालीन आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सदैव तत्पर व सचेत रहकर मौके पर रिस्पॉन्स समय के अनुसार तुरंत पहुँचने का विशेष ध्यान देने आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही ड्यूटी के दौरान निर्धारित गणवेश व साज सज्जा धारण करने, आम जन से सदव्यवहार करने तथा कोरोना महामारी से बचाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान रक्षित निरीक्षक श्री चंद्र प्रकाश तिवारी, सूबेदार श्री अभीजीत भदौरिया उपस्थित थे।।