Uncategorized

बालोद : नगर पंचायत डौण्डी, चिखलाकसा और डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से आवेदन 18 अगस्त तक

Spread the love

बालोद, 06 अगस्त 2020

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डौण्डीलोहारा श्री ऋषिकेश तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत डौण्डी में युक्तियुक्तकरण के पश्चात शासन के निर्देशानुसार 02अतिरिक्त दुकानों – दुकान-01 वार्ड क्रमंाक-01,02,03,12,13 एवं दुकान 02-वार्ड क्रमांक-04,05,06,07,08 के लिए तथा नगर पंचायत चिखलाकसा में युक्तियुक्तकरण पश्चात शासन के निर्देशानुसार 01 अतिरिक्त दुकान वार्ड क्रमांक 01, 02,03,11,12,13,14,15 के लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से आवेदन शर्तों के अधीन 18 अगस्त 2020 शाम05.30 बजे तक कार्यालय सिटी मजिस्ट्रेट दल्लीराजहरा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डौण्डीलोहारा कैम्प दल्लीराजहरा में निर्धारित प्रारूप में मंगाए गए हैं।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डौण्डीलोहारा ने बताया कि डौण्डी विकासखण्ड में नवगठित ग्राम पंचायत कोपेडेरा एवं खम्हारटोला के लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से आवेदन शर्तों के अधीन 18 अगस्त 2020शाम 05.30 बजे तक कार्यालय सिटी मजिस्ट्रेट दल्लीराजहरा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डौण्डीलोहारा कैम्प दल्लीराजहरा में निर्धारित प्रारूप में मंगाए गए हैं। उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय सिटी मजिस्ट्रेट दल्लीराजहरा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डौण्डीलोहारा से प्राप्त की जा सकती है।