दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब ऑटोपे से कर पाएंगे रिचार्ज
खबरे
Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

दिल्ली मेट्रो के दैनिक यात्री अब एक नई तरह की स्मार्ट कार्ड सुविधा का लाभ ले सकेंगे, जिसमें एक नए ऑटो टॉपअप फीचर से वे अपने कार्ड मेट्रो स्टेशन के ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट पर ऑटोमेटिक तरीके से रिचार्ज करा सकेंगे। यह नया स्मार्ट कार्ड ग्राहकों के लिए ‘ऑटोपे’ एप के माध्यम से उपलब्ध होगा, जिसे इस उद्देश्य के लिए विशेष तौर पर विकसित किया गया है।
ऑटोपे स्मार्ट कार्ड
‘ऑटोपे’ द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड में ऑटो टॉपअप की सुविधा होगी, जब कभी कार्ड की वैल्यू `100/- से कम रह जाएगी तो ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (AFC) प्रवेश गेट पर कार्ड में 200 रु. की राशि स्वतः क्रेडिट हो जाएगी। ‘ऑटोपे’ से टॉपअप वैल्यू ग्राहकों के लिंक किए कार्ड/बैंक खाते से अगले कार्य दिवस में ऑटो-डेबिट हो जाएगी।
कोरोना के चलते फैसला
‘ऑटोपे’ स्मार्ट कार्ड की सेवाएं लेने के लिए उपयोगकर्ता को ‘ऑटोपे’ एप (गूगल प्ले स्टोर पर एंड्रॉयड यूजर्स और एप्पल स्टोर आईफोन यूजर्स* के लिए उपलब्ध) डाउनलोड करके अथवा ऑटोपे मोबाइल साइट autope.in पर अपना पंजीकरण कराना होगा और अपने बैंक/ क्रेडिट कार्ड/ यूपीआई अकाउंट को कार्ड से लिंक करना होगा, जो सिर्फ एक बार की जाने वाली प्रक्रिया है। ग्राहक से प्रत्येक ट्रांजेक्शन के लिए एक मामूली सुविधा शुल्क (अधिकतम 1%) वसूला जाएगा।
इसके अतिरिक्त, जिन दैनिक यात्रियों के पास पहले से ही दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड है, वे अपने कार्ड में ऑटो टॉपअप फीचर इनेबल करा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें ‘ऑटोपे’ एप के माध्यम से अपना पंजीकरण कराना होगा। ऐसे मौजूदा कार्डधारकों को अपने कार्डों का पंजीकरण कराने के तीन दिन बाद किसी भी मेट्रो स्टेशन के कस्टमर केयर सेंटर पर जाकर एक बार अपना कार्ड एक्टिवेट कराना होगा। यह सुविधा तब बहुत सहायक होगी जब दैनिक यात्री एक नए यात्रा प्रोटोकॉल का पालन करेंगे (जब भी मेट्रो सेवाएं बहाल होंगी) जिसमें कोविड महामारी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग और संपर्क रहित सेवा कहा जा रहा है। तथापि, नए कार्ड/फीचर के बावजूद, ग्राहकों के पास अभी जो स्मार्ट कार्ड हैं, वे पहले की तरह ही वैध माने जाएंगे।
ऑटो-टॉपअप-सुविधा के अलावा, ‘ऑटोपे’ द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं में कार्डों के कस्टमाइजेशन की सुविधा और प्रत्येक टॉपअप पर 5% के अतिरिक्त डिस्काउंट के साथ-साथ नए कार्डों की होम डिलीवरी भी शामिल है।
इस नए उपाय से मेट्रो स्टेशनों पर स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कराने के लिए लगने वाली लाइनों की आवश्यकता समाप्त होगी। सामान्यतः, ऑनलाइन रिचार्ज के मामले में भी, कार्ड की वैल्यू वैलिडेट करने के लिए उन्हें ऐड वैल्यू मशीनों (AVM) पर रखा जाता है; ‘ऑटोपे’ से एवीएम लेयर की आवश्यकता भी समाप्त होगी।
‘ऑटोपे’ स्मार्ट कार्ड में आवर्ती भुगतानों के लिए ऑटो डेबिट सुविधा है जिसे हाल ही में नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा लांच किया गया है और जो ग्राहकों को अपने मेट्रो भुगतानों के लिए यूपीआई मैंडेट सेटअप की अनुमति देता है। डीएमआरसी और एनपीसीआई के सामंजस्य से मैसर्स एंड्यूरिल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘ऑटोपे’ एप विकसित की गई है। अधिक जानकारी के लिए www.autope.in पर विजिट करें।
*‘ऑटोपे’ एप शीघ्र ही एप्पल स्टोर पर उपलब्ध होगी।
