Uncategorized

ऑनलाइन क्लास अपडेट… उत्तरप्रदेश की तर्ज में हो छत्तीसगढ़ में भी दूरदर्शन से पढ़ाई…दूरदर्शन, संचार का सबसे सुलभ माध्यम- वीरेंद्र दुबे

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

रायपुर। ऑनलाइन क्लास के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश से एक बड़ी ख़बर आ रही है, एक राष्ट्रीय न्यूज़ चैंनल के अनुसार 9 से लेकर 12 तक की कक्षाओं के संचालन दूरदर्शन के माध्यम से किया जाएगा। शासन का यह फैसला शिक्षको एवं बच्चो के लिए सुकून भरा है, ज्ञातव्य हैं कि वर्तमान के कोरोना महामारी के चलते देश के सभी शैक्षणिक संस्थान बन्द है जिससे विद्यार्थियों के अध्यापन कार्य ऑनलाइन माध्यमों से कराया जा रहा है, परंतु शासकीय शालाओं में अध्यनरत विद्यार्थियों के सीमित संसाधन एवं नेटवर्क की समस्यओं के चलते ऑनलाइन पढ़ाई में हिस्सा नही ले पाते है.. जिससे अध्यापन प्रभावित हो रहा है। उत्तरप्रदेश सरकार के इस फैसले से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने बताया कि विद्यार्थियो एवं पालकों की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए विगत दिनों प्रदेश में मुखिया को पत्र लिख कर दूरदर्शन के माध्यम से अध्यापन कराने के लिए निवेदन किया था।
शालेय शिक्षक संघ पुनः शासन से अपील करता है कि कोरोना काल तक दूरदर्शन के माध्यम से अध्यापन कार्य कराया जाए।

वीरेंद्र दुबे-प्रदेश अध्यक्ष
छग शालेय शिक्षक संघFacebookTwitterWhatsApp