दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के चौथे दिन स्वच्छ सेवा परिसर के थीम पर सफल आयोजन
रायपुर – 19 सितम्बर 2020, जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है । दिनांक 16 सितम्बर से 30 सितम्बर 2020 तक आयोजित इस स्वच्छता ही सेवा-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के सभी स्टेशनों तथा गाडियों में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।
आज दिनांक 19 सितंबर को स्वच्छ सेवा परिसर थीम पर रायपुर रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । मंडल के प्रमुख स्टेशनों रायपुर ,दुर्ग,भाटापारा ,तिल्दा नेवरा के रिटायरिंग रूम, यात्री प्रतीक्षालय, डोरमैंट्री, रनिंग रूमों , विश्राम गृह , टॉयलेट ,बाथरूम एवं स्टेशन परिसरों को साफ सफाई किया गया । इसके साथ ही दुर्ग स्टेशन परिसर मे हरियाली को लेकर स्टेशन प्रबंधक ,वाणिज्य निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारियो द्वारा पौधारोपण का कार्य भी सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया ।

