ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़ सरकार

एक्सक्लूसिव वीडियो. जंगल तक ही सीमित नहीं रहा हाथियों का दल, अब कर रहा रिहायशी इलाकों की ओर रुख, देखें कैसे घर में घुसकर तोड़ रहा केले का पेड़

Spread the love

22/10/2020 जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

लिमऊडीही
बालोद जिले के जंगलों में इन दिनों हाथियों ने अपना कब्जा जमाए रखा है। जिसके कारण वनांचल क्षेत्रों में दहशत का माहौल है तो वही अब जंगल को छोड़ ग्रामीण अंचलों की ओर यानी रिहायशी इलाकों की तरफ हाथियों का दल रुख करने लगा है। आज हाथियों के दल में से एक हाथी लिमऊडीही गांव के एक घर में पहुंच गया जहां केले के पेड़ को तोड़ने लगा।

हालांकि समय रहते वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका था जिसके कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जानकारी मिल रही है कि एक आक्रोशित हाथी d.f.o. की गाड़ी की और भी दौड़ रहा था जिससेे गाड़ी मौके से दूर ले जाया गया।