छत्तीसगढ़ सरकार

उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान के क्षेत्रीय दौरे का संशोधित कार्यक्रम जारी

Spread the love

No imageजिवराखन लाल उसारे ग्रामीण न्यूज़ छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान के क्षेत्रीय दौरे का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिसमे दिनांक 31 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे रायपुर से वह प्रस्थान करेगी और सुबह 12:30 को मगरलोड में उनका आगमन होगा। उनके द्वारा मगरलोड में पंच,सरपंच एवं आदिवासी समाज प्रमुखों से भेंट और चर्चा की जाएगी। इसी तरह मगरलोड से दोपहर 1:30 से प्रस्थान कर वे 2:30 बजे नगरी के विश्राम गृह में पहुंचेंगी। यहाँ उनके द्वारा आदिवासी समाज प्रमुखों से चर्चा व भेंट की जाएगी। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे सिरसिदा सिहावा में पूर्व केबिनेट मंत्री माधव सिंह ध्रूव के श्रद्धाजंलि एवं शोक सभा मे सम्मिलित होगी। अंत मे रात्रि 7:30 को रायपुर मुख्यालय में उनकी वापसी होगी। इनके साथ इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता आशीष शर्मा, नगर पंचायत विधिक सलाहकार रमेश सिन्हा,प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव जगजीत कौर, लव चन्द्राकर आदि शामिल होंगे।