शुरूआती जांच और इलाज से मिलेंगे कैंसर के मरीज को बेहतर परिणाम
रायपुर जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज। स्टमक एवं पैन्क्रियाटिक कैंसर जागरूकता माह को ध्यान में रखते हुए एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल ने अपने स्टमक कैंसर और पैन्क्रियाटिक कैंसर सर्वाइवर्स के साथ मिलकर इस विषय पर विभिन्न प्लेटफार्म पर जागरूकता फैलाने कदम उठाया है।
इस दौरान सर्वाइवर्स ने अपने सफल इलाज और उसके बाद की जिंदगी की कहानी साझा की । डॉक्टर मऊ रॉय, डॉक्टर सिद्वार्थ तुरकर और डॉक्टर पियूष शुक्ला, ऑन्कोलॉजी टीम ने शुरूआती जांच और सही समय पर इलाज शुरू कर देने की जरूरत पर अपने विचार रखे। डॉ. मऊ रॉय ने कहा कि कैंसर के लक्षणों के बारे में जागरूकता बेहद जरूरी है तथा बचाव के बेहतर परिणाम के लिए रेडिकल सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन शामिल कर स्पेशलिस्ट कैंसर टीम से इलाज के लिए संपर्क करना चाहिए।
डॉ. अनुपम महापात्रा, डॉ. अभिषेक जैन, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी टीम ने भी स्टमक कैंसर विषय पर अपनी बात रखी। श्री नवीन शर्मा फैसिलिटी डायरेक्टर ने कहा कि हमारा अस्पताल ऑन्कोलॉजी का व्यापक सुपरस्पेशेलिटी केंद्र है, जिसमें स्टमक और पैन्क्रियाटिक कैंसर के लिए एडवांस्ड डाईग्रोस्टिक फैसिलिटी के साथ डिपार्टमेंट ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी उपलब्ध है।
डॉ. आलोक कुमार स्वाइन, मेडिकल डायरेक्टर ने कहा कि हमारे कैंसर डिपार्टमेंट की ओर से सुविधा के रूप में बेहतर विकल्प प्रदान की जा रही है, कैंसर की मैपिंग के लिए एंडोस्कोपी और बायोप्सी और कैंसर के शुरूआती दौर में ईलाज, कैंसर की स्टेजिंग के लिए एंडोअल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन के बाद आईसीयू बैक अप के साथ मेजर कैंसर सर्जरी के लिए हाईटेक ऑपरेशन थिएटर्स एक ही छत के नीचे कीमोथेरेपी और रेडिएशन की फैसिलिटी उपलब्ध है।
एमएमआई नारायणा मल्टीस्पेशेलिटी अस्पताल मरीजों की किफायती दामों पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने कृतसंकल्पित है। श्रेष्ठ आधारभूत सुविधा और तकनीकों की उपलब्धता बेहतर प्रैक्टिसेज, स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स, स्टॉफ सेवा एवं बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मरीजों को मैट्रो सिटिज में जाने की जरूरत को राजधानी में ही पूर्ण करता है ——-