पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी ला रही दीपा कटारे वर्तमान में रेरा में पदस्थ हैं
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड प्रिंसिपल सिकरेट्री लॉ रविशंकर शर्मा और इसी विभाग की पूर्व डिप्टी सेक्रेट्री दीपा कटारे ने शादी कर ली है। यह शादी सोमवार 7 दिसंबर 2020 को सादे समारोह में कुछ करीबियों की उपस्थिति में संपन्न हो गयी। बता दें रविशंकर शर्मा और दीपा कटारे में लंबे समय से दोस्ती चली आ रही थी। जिस समय रविशंकर शर्मा लॉ डिपार्टमेंट के सेक्रेट्री रहे। उस समय दीपा कटारे इसी विभाग में डिप्टी सेक्रेट्री रहीं।
वर्ष 2018 में रविशंकर शर्मा के सेवानिवृत्त होने के उपरान्त दीपा कटारे ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंसिपल सिकरेट्री लॉ रहने के दौरान ही रविशंकर शर्मा की पत्नी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। दीपा कटारे वर्तमा में रेरा में लॉ आफिसर के पद पर पदस्थ हैं।