Sunday, October 25, 2026
Uncategorized

CG BIG NEWS | 14,500 शिक्षकों की नियुक्ति का इंतजार ख़त्म, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, पढ़िये

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज

रायपुर । 14500 शिक्षकों की नियुक्ति का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इसके लिए राज्य सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। इस खबर से शिक्षकों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है। परीक्षा तो हुई लेकिन नियुक्ति नहीं, जिससे सभी का भविष्य अधर में लटका था लेकिन अब यह रास्ता साफ हो गया है।

बता दें कि सर्वप्रथम यह नियुक्ति उपरी कक्षा के लिए चयनित शिक्षकों की होगी। DPI को भेजे पत्र में शिक्षा विभाग ने नियुक्ति संबंधी दिशा निर्देश जारी किए हैं। पहले चरण में 9वी से 12वी तक के लिए ही शिक्षकों की नियुक्ति होगी। जबकि बाकी बचे अभ्यर्थियों की पोस्टिंग बाद में की जाएगी

विदित हो कि मार्च 2019 में ही राज्य सरकार ने शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्याख्याता, लैब टीचर सहित अन्य शिक्षकों के 14500 पदों पर विज्ञापन जारी किए थे। परीक्षा भी वक़्त पर हो गयी, लेकिन नियुक्ति टलती रही हालाकिं इस मामले में 100 से ज्यादा केस हाइकोर्ट में लगे हुए हैं। नियुक्ति की राह इतनी आसान नहीं है फिर भी राहत की सांस