दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे से होकर मुंबई, भुवनेश्वर, पूरी, सूरत, विशाखापटनम एवं निजामुदीन की ओर जाने वाली कुल 06 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार
रेल यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे से होकर चलने वाली छ्ह स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार किया गया है । इन सभी गाड़ियो में कोविड -19 के सभी नियमो का पालन करना बहुत जरूरी है एवं इन गाड़ियो में कनफर्म टिकट यात्रियो को ही यात्रा करने की अनुमति दी जायेगी ।
जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है -
लोकमान्य तिलक टर्मिनल एवं हावड़ा के मध्य चल रही पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन मे विस्तार
रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा लोकमान्य तिलक टर्मिनल एवं हावड़ा के बीच चल रही 02101/02102 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–हावड़ा- लोकमान्य तिलक टर्मिनल पूजा स्पेशल ट्रेन 01 अप्रैल, 2021 तक चल रही थी जिसके परिचालन में 01 जुलाई, 2021 तक विस्तार किया गया ।
02101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 02 अप्रैल से 29 जून, 2021 तक एवं इसी प्रकार विपरीत दिशा मे भी 02102 हावड़ा- लोकमान्य तिलक टर्मिनल पूजा स्पेशल ट्रेन हावड़ा से प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को 04 अप्रैल से 01 जुलाई, 2021 तक इस गाड़ी का परिचालन होगा ।
कोविड–19 की सभी गाइड लाइन के नियमो का पालन करना अनिवार्य है । इस गाड़ी में कनफर्म टिकट यात्रियो को ही यात्रा करने की अनुमति दी जायेगी ।
: 04 अप्रैल से 09093 / 09094पोरबंदर–सांतरागाछी–पोरबंदर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा
रेल यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली 09093/ 09094 पोरबंदर–सांतरागाछी–पोरबंदर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा प्रदान की जा रही है यह सुविधा (प्रत्येक शुक्रवार) को पोरबंदर से दिनांक 04 अप्रैल, 2021 एवं (प्रत्येक रविवार) को सांतरागाछी से 18 मार्च, 2021 से शुरू की जा रही है । यह गाड़ी आगामी आदेश तक चलती रहेगी ।
इस गाड़ी में 05 एसी थ्री, 01 एसी टू , 10 स्लीपर, 02 एसएलआर 04 सामान्य तथा 01 पेंट्रीकार सहित कुल 23 कोचों के साथ चलेगी । कोविड–19 की सभी गाइड लाइन के नियमो का पालन करना अनिवार्य है । इस गाड़ी में कनफर्म टिकट यात्रियो को ही यात्रा करने की अनुमति दी जायेगी ।
इस गाड़ी का विस्तृत समय-सारिणी इस प्रकार है -

