दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया*
रायपुर- 21 अगस्त , 2021/ Jiwrakhan lal Ushare cggrameen nëws

आज दिनांक 21 अगस्त ,2021 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु गूगल मीट के माध्यम से परिचालन एवं विधुत परिचालन विभाग के कर्मचारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-
इंजन एवं कोच जोड़ने या अलग करते व कैब बदलने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां , स्पैड से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां, ट्रेन/लाइट इंजन का संरक्षण व रोल डाउन होने से बचाव, दुर्घटनाओं का विश्लेषण एवं अग्निशामक यंत्र के उपयोग करने का प्रदर्शन।
इस संरक्षा सेमिनार में डॉ. डी.एन. बिस्वाल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर एवं सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर तथा संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 78 लोगों ने ऑनलाइन संरक्षा संगोष्ठी में भाग लिया।
