खुशखबरी : फल और हरी सब्जियां एक क्लिक और कम कीमत में आपके दरवाजे पर …. मुख्यमंत्री ने चालू की आनलाइन डिलीवरी वेबसाइट “सीजीहाट” …इतने रूपये की खरीदी पर नहीं लगेगा डिलिवरी शुल्क
EXCLUSIVEBy Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws


डेढ़ सौ रूपए की खरीदी पर नहीं लगेगा डिलीवरी शुल्क

जल्द दूध, किराना सामान, कपड़े, शहद, वनोपज, अण्डे भी मिलेंगे
रायपुर, 16 अप्रैल 2020। लाॅकडाउन की अवधि में लोगों को फल-सब्जी घर बैठे ही आसानी से उपलब्ध हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में फल-सब्जी ऑनलाइन डिलीवरी वेबसाइट सीजीहाट का किया लोकार्पण किया। लोकार्पण के मौके पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला और मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चैरसिया उपस्थित थीं।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लाॅकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। लाॅकडाउन की अवधि में फल-सब्जी आदि की दुकानें खुली रखने की अनुमति दी गई है फिर भी फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए यह अच्छा होगा कि फल एवं सब्जी की घर पहुंच सेवा ऑनलाइन आर्डर करने पर लोगों को मिल सके। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन की एजेंसी चिप्स द्वारा फल एवं सब्जी घर बैठे ऑनलाइन आर्डर करने और फल तथा सब्जी की घर पहुंच सेवा देने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया है जिसे सीजीहाट नाम दिया गया है जो http://cghaat.in पर उपलब्ध है।
