अजा,अजजा वर्ग पूरी ताकत से एक मंच पर आकर अपने हक अधिकार प्राप्ति के लिए आगे आए-आर एन ध्रुव*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय वर्चुअल बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा पदोन्नति में आरक्षण से संबंधित माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के अंतिम निर्णय आने तक छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा एल.बी. संवर्ग के पदोन्नति करने के आदेश को तत्काल रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे आंदोलन का संघ समर्थन करती है।
संगठन द्वारा अपील किया गया है कि पदोन्नति में आरक्षण को बचाने के लिए हर हाल में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग सभी एकजुटता के साथ 29 जनवरी 2022 के आंदोलन में हिस्सा लेवे।
बैठक में गंभीर चिंता व्यक्त की गई कि महामहिम राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री, माननीय शिक्षा मंत्री सहित विभिन्न मंचों पर आवेदन-निवेदन, आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद भी लगातार छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों में हाईकोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या कर हजारों लाखों की तादाद में वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति कर रहे हैं। ऐसे पदोन्नति से समाज को दोहरा नुकसान हो रहा है एक तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी पदोन्नति से वंचित हो जाते हैं दूसरी ओर वह पद रिक्त नहीं होने से अनुसूचित जाति/ जनजाति वर्ग का युवा बेरोजगार जिन्हें रोजगार के अवसर मिलता वह रोजगार से वंचित हो रहे हैं।
संघ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव ने आह्वान किया कि आवेदन निवेदन के बाद अब समय आ गया है सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षित वर्ग के सभी संगठन पूरी ताकत से एक मंच पर आकर अपने हक अधिकार प्राप्ति के लिए निर्णायक लड़ाई में आगे आए हैं।

