प्रदेश की जनता की चिंता कब कीजिएगा मुख्यमंत्री भूपेश जी – कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष

Spread the love

 

 

3.5 साल बाद भी सिर्फ चिंतन और कुर्सी बचाने के लिए भ्रष्टाचार का खेल बदस्तूर जारी और आप सिर्फ उड़न खटोले से हवा हवाई कर रहे!कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष।

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने राज्य सरकार के कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि प्रदेश में साढ़े तीन साल की कांग्रेस सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री जी जनता की समस्यायों की चिंता की बजाय, अन्य राज्य में चिंतन शिविर में चिंतन कर रहे हैं।
आदिवासी हर जगह आंदोलनरत,
युवा वर्ग बेरोजगारी से परेशान है। मेडिकल के छात्रों के साथ कॉलेज धोखोधड़ी कर पैसे वसूल कर रहे हैं और मेडिकल के छात्र आत्मदाह को मजबूर हो रहें हैं!
लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को जेल भरो आंदोलन करना पड़ रहा है, आखिर क्यों पत्रकारों की सुरक्षा को प्रदेश सरकार अनदेखा कर रहीं है।
लाखों मनरेगा कर्मचारी सरकार से छुब्ध होकर हड़ताल पर हैं।
वन कर्मचारी और अन्य विभाग के कर्मचारी आंदोलन रत हैं।
संविदा कर्मियों के आंदोलन को लाठी के बल पर दबा दिया जाता है।
बड़ा आंदोलन प्रदर्शन को दबाने आपने धरना स्थल नया रायपुर शिफ्ट करवा दिया।
मेडिकल सुविधाओं में दलालों का बोलबाला है, प्राइवेट हॉस्पिटल जनता को बेतहाशा लूट रहे हैं।
किसान नकली खाद खरीदने को मजबूर है
प्रदेश की जनता पीने के पानी के लिए भी त्राहि त्राहि है

मुख्यमंत्री के खुद के प्रदेश के सर्वे में कांग्रेस के ही 36-40 विधायकों ने क्षेत्र में जनता के लिए जनहित कार्य नहीं कराये गए जिससे जनता नाराज है। मुख्यमंत्री जी हेलीकॉप्टर से अब 90 विधानसभाओं का दौरा करने निकल पड़े और कही राशन कार्ड बनवा रहे तो कही दिखावे के लिए निलंबन कर रहे है उससे जनता को कुछ हासिल नहीं हो रहा, मुख्यमंत्री जी सिर्फ उड़नखाटोले पर ही उड़ाते रहे है आप धरातल पर जाकर देखिये स्थितियाँ गंभीर है।
प्रदेश में आम जन और कर्मचारी काफी अक्रोशित हैं। जनता ने आपके झूठे वादे देख लिए हैं और आप सिर्फ कुर्सी बचाने प्रसार प्रचार और चिंतन में व्यस्त है।जनता की सुद कब लेंगे सरकार नहीं तो जनता इसका जवाब अगले चुनाव में जरूर देगी।