गोंडवाना गोंड महासभा का शपथ ग्रहण भव्य रुप में होगा
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा प्रबंधकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीलकंठ टेकाम आईएएस संचालक कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता एवं महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री लोकेंद्र सिंह की विशेष उपस्थिति में नवा रायपुर में आहूत की गई ।बैठक में नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रुप से आयोजित करने रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिला एवं ब्लॉक स्तर के कार्यकारिणी गठन हेतु रणनीति बनाई गई।
इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव आर एन ध्रुव,संयुक्त सचिव विजय कौशिक, भुनेश्वर प्रसाद सिदार, जगेश्वर सिदार ,प्रांतीय उपाध्यक्ष महिला प्रभाग श्रीमती नीरा पोर्ते, हेमंत सिंह पोडेटी, राजकुमार पोयाम, मायाराम नागवंशी, टामेश्वर ठाकुर ,देवेंद्र सिंह ध्रुव, एस आर ध्रुव, नंदकुमार ध्रुव, मीडिया प्रभारी रोहित कुमार मरकाम , गणपत सिंह ध्रुव ,रामायण मंडावी विशेष रूप से उपस्थित थे।

