गोंड़ समाज से राज्यसभा सदस्य पद का प्रत्याशी बनाया जावे–नीलकंठ टेकाम
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा राज्यसभाा सदस्य के लिए गोंड समाज से प्रत्याशी बनाए जाने हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री भूपेश बघेल जी, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी श्री मोहन मरकाम जी को पत्र लिखे हैं। ज्ञात हो छत्तीसगढ़ में सन 2011 के जनगणना अनुसार प्रदेश की कुल जनसंख्या 2,55,45,198 है। जिसमें कुल आदिवासियों की जनसंख्या 78,22,902 है। छ.ग. में कुल आदिवासी जनसंख्या का 55 प्रतिशत आदिवासी गोंड़ समाज की है अर्थात आदिवासी गोंड़ समाज की जनसंख्या 42,94,404 है। छत्तीसगढ़ राज्य का प्रत्येक पांचवा मतदाता गोंड़ है।छ.ग. में कुल आदिवासी जनसंख्या का 45 प्रतिशत अन्य विभिन्न प्रकार के आदिवासीयों की है अर्थात 43 प्रकार के अन्य आदिवासीयों की कुल जनसंख्या 35,28,498 है।छ.ग. पुर्णतः आदिवासी बाहुल्य राज्य है।
परम्परागत रूप से आदिवासी गोंड़ समाज अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि आज छ.ग. में कांग्रेस पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत से बनी है।जिसमें सबसे अधिक 16 विधायक गोंड़ समाज से चुनकर आये हैं।छ.ग. में रिक्त हो रहे राज्यसभा सीट पर गोंड़ समाज को अवसर और प्रतिनिधित्व प्रदान करने से समाज में नई उर्जा आयेगी। गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नीलकंठ टेकाम जी द्वारा अनुरोध किए हैं की छ.ग. में सबसे बड़ा समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले आदिवासी गोंड़ समाज से राज्यसभा सदस्य पद हेतु प्रत्याशी बनाया जावे।

