सामाजिक

अजजा शासकीय सेवक विकास संघ गरियाबंद के बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला गरियाबंद की आवश्यक बैठक गोंडवाना गोंड महासभा के राष्ट्रीय महासचिव, गरियाबंद जिला के संगठन प्रभारी श्री लोकेंद्र सिंह, संघ के प्रांताध्यक्ष आर.एन. ध्रुव की उपस्थिति में जिला मुख्यालय गरियाबंद में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु संघ का विकासखंड स्तर पर बैठक आयोजित कर विकासखंड के कार्यकारिणी का गठन अतिशीघ्र करने का निर्णय लिए। इसी परिपेक्ष्य में आगामी बैठक 3 जुलाई को विकासखंड मुख्यालय छुरा में आहूत की गई है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन छत्तीसगढ़ के आह्वान पर केंद्र के समान महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 29 जून को अवकाश लेकर जिला मुख्यालय गरियाबंद में किए जा रहे आंदोलन में शत-प्रतिशत उपस्थिति प्रदान करने हेतु जिले के अधिकारी कर्मचारियों को अपील किए। विकासखंडवार सदस्यता अभियान चलाया जाकर समाज के अधिकारी कर्मचारियों को जोड़ने के साथ ही अधिकारी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान हेतु चर्चा कर रणनीति तैयार किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भागसिंह ठाकुर, महादेव सोम, श्रवण ठाकुर, गिरवर सिंह ध्रुव, उगेश मंडावी, एस.के. कुंजाम, चैनसिंह सोरी विशेष रूप से उपस्थित थे।