सामाजिक

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी बैठक सरकंडा बिलासपुर में 23 जुलाई को

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन इस बार 9 अगस्त 2022 को बिलासपुर में आयोजित किया जावेगा। गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री नीलकंठ टेकाम आईएएस संचालक कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारी हेतु गोंडवाना भवन सरकंडा बिलासपुर में दिनांक 23 जुलाई 2022, दिन– शनिवार को दोपहर 12:30 बजे अत्यावश्यक बैठक आहूत की गई है। बैठक में बिलासपुर संभाग के सभी जनजातियों के सामाजिक मुखिया गण के साथ विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी पर चर्चा किया जावेगा।
बैठक में उपस्थिति की अपील अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष व महासभा के प्रदेश महासचिव आर एन ध्रुव, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकासन छत्तीसगढ़ व महासभा के संभागीय संयोजक बिलासपुर रामचंद्र ध्रुव द्वारा की गई है।