अजजा शासकीय सेवक विकास संघ मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार ध्रुव चुने गए
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ जिला गरियाबंद के विकासखंड– मैनपुर की आवश्यक बैठक प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री आर एन ध्रुव जी, जिला प्रभारी माननीय श्री लोकेंद्र सिंह कोमर्रा जी की विशेष उपस्थिति में सामुदायिक भवन मैनपुर में आहूत की गई । बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक संरक्षक श्री बीएस नागेश,श्री रामचंद्र नागेश, श्री दिनेश शांडिल्य एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्री संतोष कुमार ध्रुव, सचिव श्री नंदलाल देव, कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार धुर्वा कार्यकारिणी सदस्य श्री वासुदेव करण मौर्य, श्री बालाराम ध्रुव, श्री नरेश कुमार ध्रुव, श्री श्रवण देवान, श्री संतोष मरकाम, श्री दामोदर नेगी, श्री कुंवर नागेश, श्री नरेश कश्यप, श्री पवन ठाकुर, श्री जबल नेगी को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर
संघ के जिला अध्यक्ष भागसिंह ठाकुर, महासचिव श्रवण ठाकुर, धनसिंह नेगी, दामोदर नेगी, भूखन सिंह नेताम, दुर्योधन सिंह मरकाम, हितेंद्र मरकाम, रमेश कुमार मरकाम, विनोद सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे।

