शिक्षा

संस्थापक दिवस पर ओपीजेएस में हुए विभिन्न कार्यक्रम ‘याद किए गए बाबूजी’

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 08 अगस्त 2022 । ओ. पी. जिंदल विद्यालय ने अपने संस्थापक स्व. श्री ओम प्रकाश जिंदल (बाबूजी) के 92वीं जयंती के अवसर पर अंतर्विद्यालयीन निबंध, चित्रकला, समूह गान, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं वेब डिज़ाईनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतिभागी विद्यालयों में रायगढ़ से मोनेट डी.ए.व्ही पब्लिक स्कूल, नहरपाली, सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल, सेंट ज़ेवियर पब्लिक स्कूल, डी.डब्ल्यू.पी.एस. स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, भूपदेवपुर, ओ. पी. जिंदल स्कूल, तमनार, तराईमाल, कुंजेमुरा, पतरातू एवं अंगुल के विद्यार्थी शामिल हुए थे।

अंतर्शालेय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम मोनेट डीएव्ही पब्लिक स्कूल, नहरपाली, द्वितीय ओपीजेएस पतरातु, तृतीय ओपीजेएस तमनार एवं सांत्वना पुरस्कार ओपीजेएस अंगुल नेे प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ समूह में प्रथम पुरस्कार ओपीजेएस अंगुल, द्वितीय पुरस्कार ओपीजेएस, बड़बील, तृतीय पुरस्कार ओपीजेएस, तमनार तथा वरिष्ठ समूह में प्रथम ओपीजेएस, तमनार, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार ओपीजेएस अंगुल एवं सांत्वना पुरस्कार ओपीजेएस, तमनार को प्रदान किया गया। वरिष्ठ समूह में प्रथम पुरस्कार ओपीजेएस अंगुल, द्वितीय पुरस्कार मोनेट डीएव्ही पब्लिक स्कूल, नहरपाली, तृतीय पुरस्कार सेंट टेरेसा स्कूल, बोईरदादर एवं सांत्वना पुरस्कार ओपीजेएस, तमनार को प्रदान किया गया। समूह गान प्रतियोगिता में प्रथम ओपीजेएस, तमनार, द्वितीय ओपीजेएस, अंगुल तृतीय जवाहर नवोदय विद्यालय, भूवदेवपुर तथा सांत्वना पुरस्कार ओपीजेएस, तमनार, रायगढ़ ने हासिल किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्विवीय पुरस्कार सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल, बोईरदादर, तृतीय पुरस्कार ओपीजेएस, तमनार एवं सांत्वना पुरस्कार ओपीजेएस, अंगुल को प्रदान किया गया । वेब डिज़ाइनिंग प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम ओपीजेएस, अंगुल तथा कनिष्ठ वर्ग में प्रथम सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल ने प्राप्त किया। ओपीजेएस स्टाफ हिन्दी एवं अंग्रेजी कविता लेखन प्रतियोगिता के विजेता ओपीजेएस, अंगुल रहा ।

????????????????????????????????????
????????????????????????????????????
????????????????????????????????????
????????????????????????????????????


इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के रुप श्री ऋषि दुबे (संगीत विशारद जेएसपी, रायगढ़), श्री ताम्रध्वज पैंकरा (प्रोफेसर, हिन्दी साहित्य, शास. पालूराम धनानिया महाविद्यालय, रायगढ़ (छ.ग.), श्रीमान् अमिताभ षड़ंगी (व्याख्याता, शास.पॉलिटेक्निक कॉलेज, रायगढ़ (छ.ग.), श्रीमान् गजेन्द्र चक्रधारी (प्रोफेसर, भूगोल, बटमूल आश्रम महाविद्यालय, साल्हेओना, महापल्ली, रायगढ़ (छ.ग.) साथ-साथ विद्यालय के अन्य षिक्षक भी शामिल थे।

विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. के. त्रिवेदी ने अपने शब्दों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित हुए कहा कि बाबूजी ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्रों में अमिट छाप छोड़ते हुए पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग प्रषस्त किया है।