सामाजिक

लोकतंत्र में संगठित समाज की बातों को दुनिया की कोई भी ताकत नजरअंदाज नहीं कर सकती–आरएन ध्रुव

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
आदिवासी गोंड समाज रुद्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन रुद्रेश्वर महादेव के पुण्य धरा में स्थित बाजार चौक रुद्री में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर.एन. ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़, अध्यक्षता श्रीमती सुजाता ध्रुव उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला धमतरी, विशिष्ट अतिथि श्री केवल राम साहू अध्यक्ष जनरल समाज, श्री प्रीतम साहू उप सरपंच ग्राम पंचायत रुद्री, श्री केशव राम साहू अध्यक्ष साहू समाज रुद्री थे। कार्यक्रम का शुभारंभ गांव में शोभायात्रा निकाल कर की गई। रुद्रेश्वर सेवा जोहार आदिवासी युवा समिति द्वारा सुंदर आदिवासी लोकनृत्य की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री ध्रुव जी ने विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा की हमें अपने पारंपरिक संस्कृति, रीति-रिवाजों को संरक्षित करके रखना होगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जो समाज संगठित है उनकी बातों को दुनिया की कोई भी ताकत नजरअंदाज नहीं कर सकती। इसलिए हम सबको हर हाल में संगठित होना है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच श्रीमती दीपलता ध्रुव, व्ही एस सिदार, डोमन सिंह ठाकुर, श्रीमती रुखमणी ध्रुव, श्रीमती सरस्वती ठाकुर, कुमारी अंजना नेताम, संरक्षक मनीष मरकाम, उप संरक्षक परमेश्वर मंडावी, अध्यक्ष जगमोहन कुंजाम, उपाध्यक्ष टीकम शोरी, कोषाध्यक्ष नीरज नेताम, उप कोषाध्यक्ष हिरामण उईके, सचिव संतोष कुंजाम, सह सचिव हेमंत मंडावी, भारत मंडावी, भारत कुंजाम, व्यास नारायण, चैतराम ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, पंकज ध्रुव, दीपक ध्रुव,विक्की ध्रुव,गणेश ध्रुव, सुनील ध्रुव, महिला प्रभाग से उपाध्यक्ष श्रीमती मीना कुंजाम, कोषाध्यक्ष श्रीमती अनीता ध्रुव सहित बड़ी संख्या में समाजिक जन उपस्थित थे।