सामाजिक

विश्व आदिवासी दिवस मुंगेली में आदिवासी भवन हेतु पच्चीस लाख की घोषणा हुई*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन कृषि उपज मंडी परिसर मुंगेली में हजारों की संख्या में उपस्थित सामाजिक जनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बुढ़ादेव की आरती,सुमिरन के साथ हुआ।तत्पश्चात बाइक रैली को अतिथि द्वारा सतरंगी झंडा दिखाकर नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया गया। सामाजिक संगोष्ठी पदाधिकारियों का सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री कवासी लखमा जी आबकारी एवं उद्योग मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अध्यक्षता श्री नीलकंठ टेकाम जी (आई.ए.एस.) प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ की उपस्थिति में कार्यक्रम हर्षोल्लास, उमंग, उत्साह पूर्वक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय श्री कवासी लखमा जी का उद्बोधन समाज को गौरवान्वित किया तथा आदिवासी समाज के लिए मुंगेली जिले में नयी ऊर्जा के साथ महत्वकांक्षी रूप से जिला स्तर पर आदिवासी समाज के लिए आदिवासी मंगल भवन के लिए बीस लाख रुपए की घोषणा किए है तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रावास मुंगेली के लिए माननीय आदिम जाति कल्याण मंत्री जी से बात करके स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा किये। गुरु हेमेंद्र गोस्वामी जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली द्वारा आदिवासी मंगल भवन बनाने हेतु पांच लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा किया गया। अध्यक्षता कर रहे श्री टेकाम जी ने कहा की समाज को शिक्षा रूपी अस्त्र को अपनाकर विकास की धारा में जुड़ना होगा। इस कार्यक्रम में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर जी, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू जी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय बनर्जी, छाया विधायक मुंगेली राकेश पात्रे जी, अध्यक्ष कृषि उपज मंडी मुंगेली आत्मा सिंह क्षत्रीय, जिला पंचायत सदस्य वशीउल्ला खान जी, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ आर.एन. ध्रुव व आदिवासी समाज के विशिष्ट जन एवं श्री चंद्रशेखर सिंह जी प्रोफेसर शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली, श्री मनोहर मरकाम जी, श्री सुरेश खुसरो जी जिलाध्यक्ष मुंगेली, श्री वीरेंद्र मरावी जी जिला अध्यक्ष के.गो.महा.मुंगेली, श्री अकत सिंह ध्रूव
जी जिला अध्यक्ष अनु. जन. शास. से. संघ मुंगेली, श्री रामचंद्र ध्रुव जी जिला अध्यक्ष बिलासपुर, श्री मनमोहन सिंह गोंड जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा, हरीश मंडावी, सुखीराम मरकाम जी सेवानिवृत्त तहसीलदार, भक्तूराम छेदय्या जी, कौशल जी, श्याम सिंह जगत जी, उत्तम ध्रुव जी महासचिव सर्व आदि. स.मुंगेली, सुरेश् सोरी जिला उपाध्यक्ष, छत्रपाल ध्रुव, ब्लॉक उपाध्यक्ष, जिगेश्वर् सिंह ध्रूव जी सरपंच व जिला उपाध्यक्ष मुंगेली, रमेश जगत, जयपाल सिंह, सनत् ध्रूव, त्रिलोचन मरावी, राजेंद्र सिंह मरकाम, जित्तू मरकाम, सिलाउ मरकाम, भगवान सिंह मंडावी, शिव शंकर पोरते, नंद राम मरकाम, रेखचंद केसर जनपद सदस्य, मनहरण नेताम बलदेव मंडावी, ए.आर.ध्रूव रिटायर लेखापाल, अजय मरकाम, गजाधर नेताम, नाथूराम ध्रूव, शैलेंद्र ध्रूव, नंदू राम ध्रूव पूर्व सरपंच, मनोज ध्रूव, जनक राम, गेंद राम नेताम, आदित्य नेताम रिखी राम मरकाम, रामकुमार ध्रूव, परदेसी नेताम, भरत लाल, श्याम सुंदर, प्रदीप ध्रूव, ज्ञानी ध्रूव, केशव ध्रुव, राज कुमार मरावी,भागीरथी मरावी, गुलाब ध्रुव, लेख राम नेताम, लाल जी मरावी, रामायण मरावी, रामेश्वर, रवि ध्रूव, द्विजेंद्र मार्को, पुनीत नेताम, नरेंद्र सोरी, नागेंद्र ध्रूव, माखन सिंह मरावी, राजेश पोरते, मनोज ध्रूव, राजू, प्रदीप, कृष्णा, भोपसिंह, पोखराज, दीप, नोहर केसर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।