सामाजिक

राष्ट्रीय चिल्हीडार पूजा एवं बेटाजौतिया महाव्रत संबंधी बैठक।

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
गोडवाना मे गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं छत्तीसगढ़ गोडवाना महासंघ एवं युवा प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान मे *सभी व्रत बार बार बेटाजौतिया महाव्रत एक बार*।चिल्हीडार पूजा एवं बेटाजौतिया महाव्रत को भव्यता के साथ मनाने तथा कार्यक्रम को सार्थक और सफल बनाने गोडवाना भू भाग के छोटे भय भ्रम को मिटाने गोंडी धर्म संस्कृति को संरक्षित कर समाज की पहचान को बरकरार रखने,परमश्रद्धेय गोडवाना गुरूदेव गुरूमाता के आशीर्वाद एवं सानिध्य तथा गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति ,छत्तीसगढ़ गोडवाना महासंघ तथा युवा प्रभाग छत्तीसगढ़ के माध्यम से धर्म नगरी राजीम कुंभ मेला महानदी मे पावन स्थल मे मनाने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया।इस संबंध प्रदेश स्तरीय अति आवश्यक बैठक राजधानी रायपुर के ह्दय स्थल गोडवाना भवन टिकरापारा रायपुर मे रखा गया।
जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने ,कार्य योजना का निर्माण के तहत आवश्यक आवश्यकताऐं
मुख्य व्यवस्थाऐं से संबंधित विशेष चर्चा परिचर्चा किया गया।
कार्यक्रम मे परमश्रद्धेय गोडवाना गुरुदेव, गुरुमाता ,गों.ध.सं.सं.समिति एवं गोडवाना पदाधिकारियों मे लच्छन मरकाम संयोजक, सिया मंडावी संरक्षक, चन्द्रभान नेताम अध्यक्ष, सोनऊ ध्रुवे अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष विजय तुमरेकी,आर .के .कुंजाम महासचिव समिति, चंदन मरकाम गो. महा संघ,गजानंद नुरूटी सचिव, घनष्याम जगत संयोजक ,गौकरण कुंजाम कोषाध्यक्ष,अश्विनी छेदैईहा मिडिया प्रभारी, डुम्मन ओटी, प्रीतम छेदैईहा , युवा प्रभाग मनोज मंडावी, प्रकाश नेताम,दिलीप पोर्ते
युवा प्रभाग अध्यक्ष शांता माई,नेहा मंडावी,छाया मरकाम,अनुराधा कुंजाम,रोशनी कुंजाम, दुर्गेश नेताम के साथ छत्तीसगढ़ के सत्रह जिलो से मातृ शक्ति, युवा प्रभाग,जिला प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश उड़िसा से सैकड़ों संख्या मे सगाजन उपस्थित रहे ।