Sunday, October 25, 2026
Uncategorized

भेंट मुलाकात के तहत 18 व 19 को बालोद जिले में रहेंगे मुख्यमंत्री, इन गांवों में आगमन की शुरू हुई तैयारी

बालोद।जिले में मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात के अंतर्गत 18 व 19 सितंबर को बालोद जिले में रहेंगे। 18 सितंबर को गुंडरदेही व 19 सितंबर को बालोद डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इधर गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने जेवरतला पहुंच कर जगह का मुआयना किया। वही प्रशासनिक अधिकारी भी विभिन्न जगहों पर पहुंचकर तैयारियों में लगे रहे। गुंडरदेही विधानसभा के दो ग्राम जेवरतला रोड तथा बेलोदी को चिन्हित किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने बताया कि देवरी ब्लॉक के अंतर्गत मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात कार्यक्रम जेवरतला रोड में 18 सितम्बर को 1:30 बजे गौठान के पास आयोजित है। जहां मुख्यमंत्री ग्रामीणों से सीधे मुलाकात करेंगे तथा सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जेवरतला रोड में कार्यकर्ता के यहां भोजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नर्मदाधाम में उतरेगा। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम गुंडरदेही रेस्ट हाउस में करेंगे। 19 सितंबर को बालोद व डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे।