अजय चंद्राकर बोले- समितियां बनाकर सरकार रेवड़ी बांट रही, इधर ठेकेदार सरपंचों के दरवाजे पर बैठे हैं

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब भाजपा ने राज्य सरकार को घेरने के लिए कमर कस ली है। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने आज प्रेस कांफ्रेंस लेकर कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर आरोप लगाए। साथ ही धान खरीदी, आरक्षण को लेकर सरकार को घेरा। इस प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मंत्री शिवरतन शर्मा, अशोक बजाज सहित भापा प्रवक्ता मौजूद थे।
अजय चंद्राकर ने प्रेस वार्ता में कहा कि, चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार रेवड़ी बांट रही है। उन्होंने सहकारी आंदोलन को समाप्त करने का आरोप लगाया। चंद्राकर ने कहा कि, राजीव मितान क्लब, गौठान समिति, धान खरीदी के लिए समिति बनाकर कांग्रेस सरकार रेवड़ी बांट रही है।
अजय चंद्राकर बोले- आदिवासियों को ठग रही कांग्रेस सरकार
चंद्रकार ने आगे कहा कि, मंत्री अकबर ने आरक्षण मामले में क्वांटिफायबल डाटा आयोग के आंकड़ों का इंतजार करने की बात कही है। ये सरकार आदिवासियों को ठगने का काम कर रही है।
ये भी पढ़ें: CG Breaking News: कांग्रेस जिला महामंत्री भरत वर्मा निलंबित, वायरल हुआ था ऑडियो…
मनरेगा के सामग्री का नहीं हुआ भुगतानः चंद्राकर
मनरेगा के सामग्री का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। ठेकेदार सरपंचों के दरवाजे पर बैठे हुए हैं। अजय चंद्राकर ने मंत्री रविन्द्र चौबे और मंत्री मोहम्मद अकबर को अति विद्वान मंत्री बताया।
