सामाजिक

आज चारामा क्षेत्र में सर्व आदिवासी समाज के उम्मीदवार श्री कोर्राम जी के पक्ष में विशाल रैली -रमेश चन्द्र

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 

आज चारामा क्षेत्र में सर्व आदिवासी समाज के उम्मीदवार श्री कोर्राम जी के पक्ष में विशाल रैली का आयोजन श्री जीवन ठाकुर के संयोजन में हुआ. रैली जीवन सिंह ठाकुर के गाँव मयाना से प्रारंभ होकर मरकाटोला,खैरवाही,पर्चापी पारा होते हुए लिलेझर में सभा में परिवर्तित हो गई. आज ग्राम लिलेझा का साप्ताहिक हाट बाजार था. इस अवसर का समाज ने भरपूर उपयोग करते हुए बाजार में रैली घुमाई और पर्चे बांटे. सभा को श्री सेवकराम मरावी जिला अध्यक्ष कोरबा एवं रमेश चन्द्र श्याम जिला अध्यक्ष बिलासपुर ने संबोधित करते हुए अकबर कोर्राम के लिय वोट करने की अपील की. रैली में बिलासपुर जिले से जिला अध्यक्ष के साथ अमृत लाल मरावी, कोरबा से श्यामलाल कँवर, रायपुर से रूपेंद्र नागारची, निखिल नेताम, धमतरी से रामेश्वर मरकाम,जितेन्द्र कुंजम सहित क्षेत्र के अध्यक्ष. मुडादार और सम्मानित सगाजन शामिल रहे.
शाम को ग्राम पदमपुर में सदाराम कुंजम के संयोजन में सामाजिक बैठकी में शामिल हुए.और सगाजनो को समाज के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार और मतदान करवाने की अपील की.
ग्राम परसोदा में विष्णु कोमरे के संयोजन में रात्रि कालीन सामाजिक बैठक में भी शामिल होकर सामाजिक पदाधिकारियों को पार्टी नहीं समाज के लिए मतदान करने / करवाने का अनुरोध किया गया. जीवराखन लाल मराई जिला अध्यक्ष धमतरी के साथ रमेशचन्द्र श्याम जिला अध्यक्ष बिलासपुर अमृतलाल मरावी, जीवन ठाकुर जिला अध्यक्ष कांकेर, क्षेत्रिय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत गावडे बैठकी में शामिल हुए.

बिलासपुर से श्रीमती सविता साय, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्र., शिव नारायण चेचाम, जिला अध्यक्ष युवा. प्र. परमेश्वर बिंझवार जिला संयुक्त सचिव, बद्री खैरवार जिला संगठन मंत्री युवा प्र. अनिल मरावी ब्लाक सचिव, भानुप्रतापपुर ब्लाक में सक्रीय हैं.

रमेश चन्द्र श्याम
जिला अध्यक्ष