सामाजिक

आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों के पढ़ाई छोड़ना चिंता का विषय–आर एन ध्रुव

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 

अजजा शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ ब्लॉक इकाई मानपुर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

नवगठित मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखण्ड मुख्यालय मानपुर में अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हल्बा समाज सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस श्री डी.आर.आंचला, अध्यक्षता प्राचार्य श्री टी.आर.कारटे , विशेष अतिथि के रूप में अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री आर.एन.ध्रुव, श्री शिवकुमार कंवर प्रांतीय उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ, सेनानी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिरावही भानुप्रतापपुर श्री सुदर्शन भगत, गोण्डवाना समाज के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष एवं जनसम्पर्क अधिकारी जिला बालोद श्री चन्द्रेश ठाकुर, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गोटे, जिला संरक्षक श्री एम.आर.नायक, गोण्डवाना समाज के ब्लाक अध्यक्ष श्री दिनेश उसेण्डी, श्री गोविंद वाल्को, इंजोर साय मिंज थे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आचला जी ने अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि आप सबको समाज हित में तन–मन –धन से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि बिना पढ़े लिखे कुछ नहीं हो सकता। हमें आत्मनिर्भर होने का प्रयास करना होगा । कानून पर सदैव विश्वास करना होगा। श्री आर. एन. ध्रुव जी ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना अनुसार छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज के 100 बच्चे पहली कक्षा में एडमिशन लेते हैं जो 12वीं तक पहुंचते-पहुंचते केवल 15 बच्चे ही रह जाते हैं। आदिवासी क्षेत्र में स्थिति और बहुत खराब है। आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति समाज का रुझान कम होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ बुद्धिजीवियों का संगठन है इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम सब समय के साथ समाज को शिक्षा के लिए जागरूक करें। आधुनिकता के आड़ में हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। हमें हर हाल में हमारी मूल संस्कृति को बचा के रखना होगा।
समारोह में समाज के बच्चों द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर श्री कामता कड़ियाम, अनिल ठाकुर, किशोर ठाकुर, बी.आर. भण्डारी,ब्लॉक अध्यक्ष कृपाराम उर्वशा, ब्लाक महासचिव दुष्यंत शाह मंडावी, संरक्षक ए आर कौर, डॉ मोहन टीकम, बी आर भंडारी, सलाहकार एस आर नरेटी, ए एल मुलेशिया, बलवंत मंडावी, उपाध्यक्ष हरिराम टेकाम, श्रीमती डामन रावटे, श्रीमती हेमलता कोठारी, कमलेश ऊसारे, जनक आर्य ,सचिव लिब्बन एक्का,कोषाध्यक्ष सुधन कोरेटी, सह सचिव वेद नेताम, संगठन मंत्री बृज कुमेटी, जागेश्वर मंडावी, परमानंद तुलावी, टीकम कोठारी, तरुण हदगिया, संतु मंडावी, मीडिया प्रभारी अंगद सलामे, सेक्टर प्रभारी लोचन सलामे, आसाराम नुरूटी, विद्याभूषण भूआर्य ,विवेक ताराम, कार्यकारिणी सदस्य सोनसिंह कोमरे, भूषण धुर्वे, चंद्रशेखर ठाकुर, देव शंकर ताराम,भागवत पड़ोटी, जीवन जामड़े ,रुपेश मंडावी, मिथिलेश आर्य ,शिवलाल जामड़े, जी आर पुराम सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा समाज प्रमुख एवं बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।