आदिवासी युवा व्यवसायी नीतीश नागवंशी ने रेस्टोरेंट फूड जंक्शन खोलकर समाज का गौरव बढ़ाया
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
आमतौर पर आदिवासी समाज खेती किसानी, मजदूरी, शासकीय सेवा के अलावा अन्य क्षेत्र में खासतौर पर होटल व्यवसाय में ज्यादा रुचि नहीं दिखाते हैं। लेकिन आदिवासी समाज के युवा व्यवसायी नीतीश नागवंशी ने सबसे हटकर कुछ अलग कर दिखाया है। प्रतिस्पर्धा के दौर में उन्होंने होटल व्यवसाय के क्षेत्र में रेस्टोरेंट फूड जंक्शन जिला मुख्यालय धमतरी के व्यस्ततम मार्ग शापिंग मॉल सुमित बाजार के पास रुद्री रोड में शुभारंभ किए हैं। उनके इस नए प्रतिष्ठान में सभी प्रकार के वेज, नॉनवेज उपलब्ध है। यह विशेष इसलिए है क्योंकि धमतरी नगर में पहली बार किसी आदिवासी युवा ने यह प्रयास किया है। शुभारंभ अवसर पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री लोकेंद्र सिंह ने श्री नागवंशी जी की तारीफ करते हुए समाज के युवाओं को आह्वान किया कि आर्थिक समृद्धि के लिए पढ़ लिख कर शासकीय सेवा के अलावा समाज को व्यवसाय के क्षेत्र में हर हाल में आना होगा। श्री आरएन ध्रुव जी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में धमतरी जैसे नगर निगम क्षेत्र में जहां बड़े-बड़े अनुभवी व्यवसायी पहले से ही वर्षों से कार्य कर रहे हैं। वहां पर एक आदिवासी युवा होटल व्यवसाय के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं । हम सबके लिए गौरव की बात है । हम सबको उन्हें सेवा का अवसर देकर उनका हौसला अफजाई करना है ।

