गोंड समाज के सामूहिक सामाजिक विवाह एवं विराट आदिवासी सम्मेलन में देशभर से विशिष्ट जन पहुंचेंगे
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
गोंड समाज द्वारा आयोजित सामूहिक सामाजिक विवाह अवसर पर नव युगल जोड़ों का आशीर्वाद समारोह एवं विराट आदिवासी सम्मेलन का आयोजन मान. श्री सिद्धारामानंद स्वामी कनक गुरुपीठ, कर्नाटका के सानिध्य में दिनांक 11 मार्च 2023, दिन- शनिवार को देशभर के समाज प्रमुखों के साथ पूरे छ.ग. के समाज प्रमुखों की उपस्थिति में आयोजित है, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मान. श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्षता मान. श्री शिशूपाल शोरी संसदीय सचिव, विधायक कांकेर, राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा, विशिष्ट अतिथि मान. डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम मंत्री- स्कूल शिक्षा, आदिम जाति कल्याण विभाग, सहकारिता छ.ग. शासन, मान. श्री अमरजीत भगत मंत्री- खाद्य एवं संस्कृति छ.ग. शासन, मान. श्री कवासी लखमा मंत्री- उद्योग एवं आबकारी छ.ग. शासन, मान. श्री शिवकमार डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास छत्तीसगढ़ शासन, मान.श्रीमती अनिला भेड़िया मंत्री- महिला एवं बाल विकास विभाग छ.ग. शासन, माननीय श्री उमेश पटेल मंत्री उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास छ.ग. शासन, मान. श्री भानुप्रताप सिंह ठाकर अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग छत्तीसगढ़ शासन, मान. श्री इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव, विधायक मानपुर मोहला, मान. सुश्री शकुंतला साहू संसदीय सचिव, विधायक कसडोल, डॉ श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव विधायक सिहावा व उपा. मध्य क्षेत्र आदि. विक. प्राधिकरण छ.ग.,मान. श्री अनूप नाग विधायक – अंतागढ़,मान. श्री चक्रधर सिँह सिदार विधायक लैलूंगा, मान. श्री के के ध्रुव विधायक मारवाही, मान. श्री प्रमोद शर्मा विधायक बलौदाबाजार, मान. श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी अध्यक्ष- पाठ्य पुस्तक निगम छ.ग., मान. श्री गणेश ध्रुव सदस्य अनुसूचित जनजाति आयोग छ.ग., मान. श्री राकेश वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत बलौदाबाजार, मान. श्री विद्याभूषण शक्ला अध्यक्ष जैव विविधता छत्तीसगढ़ शासन, मान. श्री चितावर जयसवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार मान. श्री खामसिंह मांझी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा, मान. श्री सोनऊ राम नेताम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मान. श्री लोकेंद्र सिंह राष्ट्रीय महासचिव , मान श्री कमल मर्सकोले राष्ट्रीय संगठन मंत्री म.प्र., मान. श्रीमती हीरासन उईके राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रभाग, मान श्रीमती कांति नाग राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रभाग, मान. श्री गुरुचरण नायक विधायक झारखंड,मान. श्री महेंद्र नायक प्रदेश अध्यक्ष उड़ीसा,मान श्रीमती दमयंती महापात्र प्रांतीय संयोजिका महिला प्रभाग उड़ीसा,मान. श्री घनश्याम नेताम राष्ट्रीय सचिव, नई दिल्ली,मान. श्री दिवाकर पेंदाम राष्ट्रीय सचिव, महाराष्ट्र के आतिथ्य में संपन्न होगा। महासभा के राष्ट्रीय सचिव आर एन ध्रुव,राम ध्रुव जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार, सुंदर ध्रुव अध्यक्ष गोंडखपरी चक, पुनाराम मंडावी दीवान, तिरिथ मरकाम महामंत्री, रामकुमार मंडावी कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार सहसचिव, रामायण ध्रुव , संजय मरकाम राय पंच, मोहन सोरी कोषाध्यक्ष गातापार, रामखेलावन ध्रुव जिला उपाध्यक्ष, द्वारा सामाजिक जनों से उक्त अवसर पर गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किए हैं।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रोहित मरकाम द्वारा दी गई।

