छत्तीसगढ़

कड़ाके की ठंड से बच्चों को बचाने पूरे प्रदेश में अवकाश घोषित किया जाय – कृष्ण कुमार नवरंग प्रदेश अध्यक्ष

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 
गवर्नमेंट एंप्लाइज वेलफेयरगवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने शिक्षा मंत्री ,प्रमुख सचिव शिक्षा छ ग शासन से मांग की
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग उप प्रदेश अध्यक्ष भोला राम मरकाम प्रदेश सचिव राधेश्याम टंडन ने मांग किया कि पूरे प्रदेश अभी शीतलहर के चपेट में है, और सरगुजा बस्तर संभाग में 07 jan तक विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया है ऐसी स्थिति में बिलासपुर व रायपुर दुर्ग संभाग के मैदानी तथा जंगल के इलाके में भी कड़ाके की ठंड जारी है और शीत लहर के चपेट में है । स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार सुबह 9बजकर45 मिनट में विद्यालय खुलने तथा ग्रामीण इलाकों के बच्चों में ठंड से बचने कोई कपड़ा या उपाय नहीं है अतः ऐसी स्थिति में अवकास जरूरी है ।
ठंड व शीत लहर के कारण पूरे प्रदेश में दिनाँक 07 jan तक अवकाश घोषित किया जाय ।