Monday, June 8, 2026
Latest:
सामाजिक

सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल से की मुलाकात, अपनी समस्याओं के बारे में विस्तार से दी जानकारी

Spread the love


रायपुर जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज राज्यपाल अनुसुईया उइके से गत दिवस राजभवन में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष बीएस रावटे के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए विभिन्न आदिवासी समुदायों (गोंड, धनवार, कोल, कमार, नगरची, सावरा, बैगा, बिंझवार, कोरवा, कोंड, गजवा, नगेसिया, प्रधान, पंडो, धनवा, पाव, धुलिया, भैना, बंधु, कंडरा, हल्बा, भूंइया, उरांव समाज) के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमण्डल को भरोसा दिलाया कि आदिवासियों के हितों के संरक्षण के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए वे जिलों का दौरा करेंगी और स्थानीय प्रशासन को आदिवासी समुदाय की कठिनाईयों का समाधान करने के निर्देश देंगी।