सामाजिक

जैनम् मानस समिति में श्री साधुमार्गी जैन संघ द्वारा आयोजित होगी “संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक व महत्तम महोत्सव सम्मेलन

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 
रायपुर : 04.01.23 आगामी 7 व 8 जनवरी को “जैनम् मानस समिति” एयरपोर्ट के सामने, वी.आई.पी. रोड, रायपुर जैन समाज के श्री साधुमार्गी जैन संघ रायपुर द्वारा आगामी दिनांक 7 व 8 जनवरी 2023 को संघ की “राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक तथा महत्तम महोत्सव आध्यात्मिक सम्मेलन-2023” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में संपूर्ण भारत से श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ- साथ लगभग 2500 से 3000 सदस्यों के उपस्थित रहने की संभावना है। इस आयोजन में दिनांक 7 जनवरी शनिवार को “राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित है यह कार्यक्रम श्री गौतम जी रांका, मुम्बई (अध्यक्ष- श्री अ. भा. साधुमार्गी जैन संघ), श्री सुमित जी बंब, जयपुर (अध्यक्ष- श्री अ. भा. साधुमार्गी जैन समता युवा संघ ) तथा श्रीमती पुष्पा जी मेहता, चित्तौड़गढ़ (अध्यक्षा श्री अ. भा. साधुमार्गी जैन महिला समिति) के मुख्य आतिथ्य व श्री छ.ग. साधुमार्गी जैन संघ के छ.ग. उड़िसा, महाकौशल अंचल के अध्यक्ष श्री अनिल जी पारख, रायपुर (वॉलफोर्ट ग्रुप) की अध्यक्षता में संपन्न होगा। इसी कड़ी में दिनांक 8 जनवरी, रविवार को संपूर्ण देश-विदेश व छत्तीसगढ़ के सदस्यों तथा पधारे हुए अतिथियों के सानिध्य में प्रातः 7.30 बजे संघ की सामूहिक समता शाखा, प्रातः 10:00 बजे अतिथियों का स्वागत व उद्बोदन व आचार्य भगवन 1008 श्री रामलालजी म.सा. के द्वारा प्रतिपादित 9 बिन्दुओं पर चर्चा तथा जानकारी के साथ दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ के समता पाठशाला व छत्तीसगढ़ की प्रथम Know & Glow की क्लास के बच्चों द्वारा संघ के प्रमुख आयाम महलम महोत्सव पर आधारित रंगारंग नाटकिय प्रस्तुति का आयोजन भी किया जा रहा है। आज की इस प्रेस वार्ता में श्री साधुमार्गी जैन संघ, रायपुर के अध्यक्ष उदयराज जी पारख, महामंत्री संतोष जी खटोर, शैलेन्द जी कोटड़िया, श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ रायपुर के अध्यक्ष विकास घाड़ीवाल कोषाध्यक्ष नीरज सांखला, उपाध्यक्ष अमित सुराना आदि उपस्थित थे उक्त जानकारीयुवा संघ के प्रचार प्रसार प्रभारी नवीन चौरड़िया व सी.ए. जिनेश चौरड़िया द्वारा दी गई।