शिक्षा

आदिवासी छात्र छात्राओं द्वारा आयोजित प्रथम वार्षिक उत्सव के मुख्य अतिथि होंगे श्री कवासी लखमा जी

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 
पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास साईं नगर हटकेश्वर जिला धमतरी के तत्वाधान में धमतरी जिले के छात्रावासी छात्र छात्राओं का प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन दिनांक 4 फरवरी 2023, दिन शनिवार दोपहर एक बजे से पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में माननीय श्री कवासी लखमा जी मंत्री आबकारी एवं उद्योग छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य, गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री नीलकंठ टेकाम जी (आईएएस) संचालक कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता एवं श्री लोकेंद्र सिंह राष्ट्रीय महासचिव, श्री आर.एन. ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़, डॉ श्रीमती हेमवती ठाकुर प्रोफेसर इतिहास विभाग, श्री शंकर लाल नेताम सरपंच, श्री चंद्रशेखर साहू सरपंच, श्रीमती मोनिका मुकेश नेताम सरपंच, श्री श्याम लाल नेताम पार्षद, श्रीमती गीतांजलि महिलांगे, श्री सीताराम सोरी सरपंच के विशेष उपस्थिति में संपन्न होगा। कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास हटकेसर के अध्यक्ष शेखरन मंडावी,उपाध्यक्ष विक्रम मरकाम, सचिव तेजेश्वर ध्रुव, मेस प्रभारी प्रेमचंद ठाकुर ,अनुशासन प्रभारी संदीप पडोटी, संचालन प्रभारी युवराज साहू,भूपेश कुमार, पुरुषोत्तम नेताम द्वारा की गई है।