सामाजिक

गोंड समाज का युवक–युवती परिचय सम्मेलन 26 फरवरी को बलौदाबाजार में

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज 
आदिवासी गोंड समाज गोंड खपरी चक, जिला बलौदाबाजार की आवश्यक बैठक श्री आर.एन. ध्रुव के मुख्य आतिथ्य, श्री राम ध्रुव अध्यक्ष रनबौर महासभा के विशेष उपस्थिति एवं अध्यक्ष श्री सुंदर ध्रुव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।बैठक में गोंड समाज के सामूहिक सामाजिक विवाह दिनांक 11 मार्च हेतु प्रत्येक राय पंच को अपने अपने गांव से समाज के दो–दो जोड़ी विवाह के लिए तैयार कर सूची 26 फरवरी को गोंडवाना भवन बलौदाबाजार में आहूत होने वाली बैठक में साथ लेकर आने का कहा गया है। गोंड समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन गोंडवाना भवन बलौदाबाजार में दिनांक 26 फरवरी को 11:00 बजे से आहूत करने का निर्णय लिये। सभी राय पंचों को प्रत्येक गांव से युवक– युवती परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को उपस्थिति हेतु प्रेरित करने का आह्वान किए। सभी राय पंचों एवं पदाधिकारियों को तन– मन– धन से सामूहिक सामाजिक विवाह एवं विराट आदिवासी सम्मेलन में सम्मिलित होने हेतु प्रत्येक गांव के सामाजिक जनों को उपस्थिति हेतु जन जागरूकता लाने का अपील किए। बैठक का संचालन महामंत्री श्री तिरिथ मरकाम द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष श्री रामायण ध्रुव, महासचिव श्री पुनाराम मंडावी, कोषाध्यक्ष श्री राम कुमार मंडावी, सलाहकार श्री सुरेंद्र ध्रुव, राय पंच खमरिया कार्तिक राम ध्रुव, गोकुल राम ध्रुव सकरी, जनक राम मंडावी बिटकुली, राधेश्याम नेताम पहन्दा, संजू मरकाम बलोदा बाजार, हंसा राम मरई लटुवा, सालिक राम नेताम मगरचबा, डूगेश्वर छेदैहा गोंडखपरी, मालिक राम छेदैहा बेमेतरा, लखन ध्रुव शुक्लाभाटा, रामायण मंडावी, परमेश्वर ध्रुव सहित राय पंचों के साथ-साथ मंत्रिमंडल के पदाधिकारी गण विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी प्रांतीय मीडिया प्रभारी श्री रोहित मरकाम द्वारा दी गई।