सामूहिक सामाजिक विवाह एवं विराट आदिवासी सम्मेलन हेतु अतिथियों को न्योता दिए
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्युज
गोंड समाज गोंडखपरी चक बलौदाबाजार द्वारा दिनांक 11 मार्च 2023 को आयोजित होने वाले सामूहिक सामाजिक विवाह एवं विराट आदिवासी सम्मेलन हेतु बलौदाबाजार जिला के प्रभारी मंत्री माननीय श्री उमेश पटेल मंत्री– उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास उन्नयन छत्तीसगढ़ शासन, माननीय श्री शिव कुमार डहरिया मंत्री नगरीय निकाय एवं प्रशासन छत्तीसगढ़ शासन, माननीय श्री लखेश्वर बघेल विधायक एवं अध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण, माननीय श्रीमती डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव विधायक, उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़, अंतागढ़ के विधायक माननीय श्री अनूप नाग जी से रायपुर में भेंटकर निमंत्रण दिए। इस अवसर पर आर एन ध्रुव, पुनाराम मंडावी दीवान, तिरिथ मरकाम महामंत्री, रामकुमार मंडावी कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार सहसचिव, रामायण ध्रुव पूर्व सरपंच, संजय मरकाम राय पंच, मोहन सोरी कोषाध्यक्ष गातापार, रामखेलावन ध्रुव जिला उपाध्यक्ष एवं प्रकाश नेताम उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रोहित मरकाम द्वारा दी गई।

