आस्था का केंद्र है श्री रामजानकी मंदिर-भक्तो को किसी प्रकार की दिक्क्त ना हो -मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया

मंत्री श्री डहरिया ने कहा कि गरियाबंद सिविल लाइन के पास श्री रामजनकी जी मंदिर ज़िले का सबसे पुराने मंदिर में से एक है और बहुत सी मान्यता इस मंदिर के साथ जुड़ी हुई है आस्था का प्रतीक है रामजानकी मंदिर, पार्षद पदमा बाई यादव एवं पार्षद प्रतिनिधि छगन यादव ने माँग की है मंदिर की जीर्णोधार के लिए मंदिर जीर्णोधार के लियें 15 लाख दिया जाएगा जिससे मंदिर पवित्र धरोहर को सँवारने के लिये कार्य-योजना तैयार की जाएगी

मंदिर जीर्णोधर से भक्तों को मंदिर प्रगाण में ही मिलेगी समुचित व्यवस्था- पार्षद प्रतिनिधि छगन यादव

नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव डहरिया एवं विधायक अमीतेश शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए पार्षद प्रतिनिधि छगन यादव ने कहा हम सभी मंदिर जीर्णोद्धार का इंतजार कर रहे थे यह गरियाबंद ज़िले के सबसे पुराने मंदिर में से है राम जानकी मंदिर साथ ही मंदिर प्रगाण में गौरीशंकर मंदिर बनने से भक्तों की भीड़ सुबह से लगी रहती है उनकी समुचित व्यवस्था बेहद ज़रूरी है ताकि सभी भक्त आराम से पूजा पाठ कर भगवान के दर्शन कर ले और उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्क्त ना हो, कई बार शासन-प्रशासन को मंदिर के जीर्णोद्धार व भव्यता प्रदान करने के लिए आवेदन-निवेदन किए गए लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। इससे मंदिर अब भी अपनी पुरानी स्थिति में ही है।