ग्रामीण विशेष

गर्ववती महिलाओ के घरों मे हरियाली के पावन पर्व पर वृक्षारोपण किया गया

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 

चिहरो के आश्रित ग्राम साल्हे क्रमांक 2 में हरियाली के अवसर मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तरला देशमुख के नृत्व मे वृक्ष रोपण किया गया जिसमें साहिका सरस्वती यादव और गर्ववती महिला गीतांजलि कोसमा, के समक्ष मे पौधा रोपण किया गया जिसमें नवयुवक समिति के सचिव तुलेश्वर हीचामी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें हर व्यक्ति को एक पेंड लगाने को कहा और पर्यावरण संरक्षण करने की बात कही, वहीं नवयुवक समिति के मिडिया प्रभारी टुकेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि अंधा धुन पेंड कटाई हो रही है जिसमें जंगली जानवरों की विनास हो रही है उसको रोकने के लिए एक जगरुता लाने की जरुरत है!