भोजली महोत्सव व विराट रैली कार्यक्रम 30 अगस्त को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़
विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के पारंपरिक उत्सव को आदिवासी समाज के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय विशाल भोजली महोत्सव व रैली कार्यक्रम दिनांक 30 अगस्त, दिन बुधवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के पावन धरा दशहरा मैदान में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर विराट रैली निकाली जावेगी जो गौरव पथ बस स्टैंड से खोरसी नाला तक आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बंशीलाल नेताम अध्यक्ष मावली महासभा , अध्यक्षता श्री आर एन ध्रुव प्रांताध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि श्री गणेश सिंह ध्रुव सदस्य अनुसूचित जनजाति आयोग छत्तीसगढ़ , विशेष अतिथि श्री राम ध्रुव अध्यक्ष रणबौर महासभा, श्री राम मरकाम अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ बलौदाबाजार, श्री टेकसिंह ध्रुव पूर्व अध्यक्ष मावली महासभा, डॉक्टर एलएस ध्रुव संयुक्त सचिव, श्री सुंदर सिंह ध्रुव अध्यक्ष गोंडखपरी चक, श्री मेंम सिंह उईके अध्यक्ष कोलियरी चक, श्री दौलत कुंजम अध्यक्ष टोनाटर चक, श्री राजकुमार ध्रुव अध्यक्ष लाहौद चक, श्री नरेश नेताम अध्यक्ष लेवई चक, श्री संतराम ध्रुव अध्यक्ष मौपका चक, श्री राम सिंह ध्रुव अध्यक्ष खैरा चक, श्री हनुमंत ध्रुव अध्यक्ष सुरखी चक ,श्री कल्याण सिंह ध्रुव अध्यक्ष टिकुलिया चक, श्री खुमान सिंह ध्रुव अध्यक्ष अलदा चक, श्री टाप लाल ध्रुव अध्यक्ष रानी जरौद चक होंगे। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी समाज एवं युवा प्रभाग बलौदाबाजार द्वारा किया गया है।

