छत्तीसगढ़

शिक्षक एल बी संवर्ग को पुरानी पेंसन का लाभ हेतु शास सेवा में 30 वर्ष की बाध्यता को शिथिल कर पांच वर्ष किया जाकर ,उनके एन पी एस खाते में जमा शास अंशदान को शासकीय कोष में जमा करने वाली शर्ते को हटाया जाए ।

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज़ 
गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग ने मा वित्त मंत्री के पुरानी पेंसन को जारी रखने का विधान सभा में घोषणा का स्वागत किया है ,तथा शिक्षक एल बी संवर्ग के सेवानिवृत्त होने पर पेंशन हेतु शासकीय सेवक के रूप में काम करने के लिए निर्धारित समयावधि के अभाव में वंचित होने से बुढ़ापे का सहारा से दो चार होना पड़ेगा ऐसी स्थिति में संगठन ने शिक्षक एल बी संवर्ग को पेंशन का सहारा देने के लिए पदोन्नति हेतू one टाइम रेलेक्सशेसन की भांति 05 वर्ष शासकीय सेवक के रूप में काम करने की सामान्य प्रशासन विभाग के प्रावधानित नियम में संशोधन कर शिथिल करने की मांग की है ।
संगठन के महिलाप्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती संगीता पाटले प्रदेश सचिव राधेश्याम टंडन उप प्रांताध्यक्ष भोला राम मरकाम नरेंद्र जांगड़े दिनेश बर्वे ,चेतन चतुर्वेदी पियासी बघेल दिनेश घोसले,लखु ढिढि ,एम के राणा, सनत बंजारे,बसंत जांगड़े, परस अंचल ,सिद्ध राम भास्कर ,बसंत बंजारे, एवन बंजारे ,संतोष कुमार सोनकर ,ने छत्तीसगढ़ सरकार से 2004 से 31 मार्च 2022 तक नियुक्त शासकीय सेवक को पूरानी पेंशन का लाभ लेने संबंधी दिनाँक 20 जनवरी 23 के आदेश एन पी एस खाते में जमा शासकीय अंशदान व अर्जित लाभांश को शासकीय कोष में जमा करने संबंधी शर्त को हटाने की मांग की है ।