14 जून 2024 मानपुर में सर्व आदिवासी समाज का जेल भरो आंदोलन तय
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
6 जून 2024 गोंडवाना भवन, मानपुर में सर्व आदिवासी समाज एवं मूलनिवासी समाज प्रमुखो की बैठक में अपने अधिकार प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रताड़ना के विरुद्ध 14 जून 2024 को जेल भरो आंदोलन प्रस्ताव हुआ । बैठक में प्रदेश पदाधिकारी सहित धमतरी,बालोद, राजनंदगांव मानपुर मोहला के सभी सामाजिक प्रमुख उपस्थित थे मानपुर के सभी समाज प्रमुखों ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि समाज प्रमुखो,कोटवार ,ग्राम पटेल , कर्मचारी ,महिला एवं मूल निवासी समाज के परिवारों को बिना कारण के पुलिस के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है एसपी साहब बुलाए हैं बोलकर किसी भी व्यक्ति को धमकाया जा रहा है घर में घुसकर पैसा मांगा जा रहा है । मुखिया लोग को बिना कारण जेल में बैठाया जा रहा है मारपीट एवम धमकी दिया जा रहा है। कर्मचारियों को भी नक्सली घटनाओं के लिए जिम्मेदार मानते हुए प्रताड़ित किया जा रहा है जिसका कई बार आवेदन देने के बाद कोई जवाब नहीं कार्यवाही नहीं होने के कारण समाज रुष्ट होकर अपने संवैधानिक अधिकार और पांचवी अनुसूची के क्षेत्र के तहत प्रद्त अधिकार रुढ़ी जन्य परंपरा के तहत लोकतांत्रिक तरीके से 14 जून को जेल भरो आंदोलन का प्रस्ताव किया जिसमें लगभग 30000 लोग जेल भरो आंदोलन में आएंगे। प्रस्ताव में निर्णय लिया गया मानपुर मोहला जिला के सभी मूल निवासी समाज सहित छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिला प्रमुख और आदिवासी अधिकार के लिए लड़ने वाले सभी संगठन इस जेल भरो आंदोलन में शामिल रहेंगे । बैठक में प्रमुख रूप से कार्यकारी अध्यक्ष बी.एस. रावटे , प्रदेश सचिव विनोद नागवंशी, डी आर अचला जी , जिला अध्यक्ष धमतरी जीवराखन माराई ,जसवंत गावडे ,ललिता कंवर, उदय नेताम,डॉक्टर तुकाराम कोर्राम ,नरेंद्र नेताम सहित सामाजिक ब्लॉक अध्यक्ष एवम् ग्राम प्रमुख उपस्थित में सर्व सम्मति से जेल भरो आंदोलन का निर्णय लिए।

