ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

आदिवासी जमीन के गैरआदिवासीकरण पर सर्व आदिवासी समाज जिला बिलासपुर ने 26वीं आपत्ति दर्ज की….

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

सर्व आदिवासी समाज के अनुसांगिक संगठन आदिवासी स्टूडेंट यूनियन बिलासपुर के सजग एवं संवेदनशील कार्यकर्ताओं के संज्ञान से सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर ने संकरी तहसील कोर्ट जिला बिलासपुर में 25वीं आपत्ति दर्ज की.

कथित रूप से ग्राम उसलापुर (बिलासपुर) तहसील संकरी जिला बिलासपुर निवासी श्री कृष्ण कुमार प्रधान पिता सनीराम प्रधान द्वारा ग्राम छतौना प.ह.नं 37 तहसील सकरी जिला बिलासपुर स्थित अपने स्वामित्व की भूमि खसरा नं 1078/34 रकबा 0.0.034 हे. खसरा नं 1078/35 रकबा 0.038 कुल रकबा 0.072 हे. भूमि को गैर आदिवासी यज्ञदत्त आचार्य पिता कन्हैयालाल आचार्य एवं प्रवेश वर्मा पिता बी.पी. वर्मा निवासी मिनोचा कालोनी बिलासपुर के पास विक्रय की अनुमति दिए जाने हेतु आवेदन किया गया है।
आपत्ति दर्ज करने के पहले आदिवासी आवेदक से संपर्क कर उससे जानकारी ली जाती है और आपत्ति दर्ज करने के उद्देश्य को समझाया जाता है. लेकिन उसलापुर में कृष्ण कुमार प्रधान नाम का कोई व्यक्ति निवासरत नही मिला. प्रधान समाज के लोगों और सामाजिक पदाधिकारियों ने भी उक्त नाम के किसी व्यक्ति के जानकारी से इनकार किया. छतौना ग्राम वह बिलासपुर हाईकोर्ट के पास है जहा भूमि कीमती है
सो सर्व आदिवासी समाज संगठन की ओर से तहसीलदार संकरी के न्यायालय में आपत्ति दर्ज की गई. इस मुहीम में जिला अध्यक्ष के साथ रहे सर्व श्री समय सिंह गोंड कार्यकारी जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, अनिल ध्रुव, राम बनवास जगत सहोरन मरावी आदि. सहोरन मरावी के ग्राम लिमतरी स्थित स्वामित्व के भूमि को गैर आदिवासी ने कब्ज़ा कर रखा है.
याद रहे… जमीन हमर जजात ए … जमीन हमर जात ए. भूमिहीन और शिक्षा विहीन आदिवासी की तीन पीढी के बाद आदिवासियत नहीं बचेगा.