गोंडवाना गोंड समाज द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती की 460 सी बलिदान दिवस मनाया गया
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी साहस और शौर्य पराक्रम की धनी व तेजस्वी वीरांगना रानी दुर्गावती की 460 वीं बलिदान दिवस गोंडवाना भवन डौंडी में मनाया गया मुख्य अतिथि श्री भोलाराम नेताम एवं समाज प्रमुखों द्वारा आदिशक्ति बुढ़ा देव की सेवा अर्जी कर वीरांगना रानी दुर्गावती की सेवा अर्जी की पुष्पांजलि अर्पित किया गया तत्पश्चात 2 मिनट का श्रद्धांजलि सभा कर सभा आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के द्वारा रानी दुर्गावती के अदम्य साहस एवं वीरता के संबंध में जीवन को बताते हुए उन्होंने कहा रानी दुर्गावती गोंडवाना सम्राज्य की रक्षक थी और उन्होंने मुगलों के साथ 52 लड़ाई लड़ी व गोंडवाना साम्राज्य एवं अस्मिता की रक्षा की अतः लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हुई हमें उनकी वीरता एवं साहस का अनुकरण करते हुए अपने समाज में फैल रहे कृतियों को दूर करते हुए कार्य करना चाहिए, समाज में शिक्षा के ऊपर विशेष ध्यान देना चाहिए एवं समाज को नशा पान से दूर रहना चाहिए का संदेश दिया।सभा को श्री समन सिंह अचला पूर्व प्राचार्य , श्री लाखन सिंह हिड़को सर्कल अध्यक्ष एवं
मोम बाई मरकाम ,श्रीमती टेकाम सरपंच उकारी ने भी रानी दुर्गावती की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए संबोधित किया अंत में श्री समीर ध्रुव द्वारा आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम का संचालक श्रीमान टीकम जी के द्वारा किया गया।

