रानी दुर्गावती शहादत दिवस मनाया गया। रेवती नवागांव
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
ग्राम रेवती नवांगांव जिला बालोद की रानी दुर्गावती महिला संगठन के द्वारा रानी दुर्गावती की मूर्ति स्थापना केलिए भूमिपूजन राष्ट्रीय महासचिव तरूण नेताम जी के द्वारा कराया गया।तत्वावधान में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी गोंडवाना भवन स्थापना दिवस के साथ महारानी दुर्गावती की 460 वां शहादत दिवस मनाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय.महासचिव तरुण नेताम के नेतृत्व मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रानी दुर्गावती के जीवन पर प्रकाश डालते हुए गोंडवाना शासन काल में अगर किसी सोने का सिक्का चलाया वह रानी दुर्गावती गढ़ा मंडला की महारानी ही थी। जिन्होंने अंग्रजों और मुगलों का छक्के छुड़ा दिए।
साथ ही साथ समाज को यह संदेश भी दिया गया कि हमारी समाज में हो रहे महिलाओं पर खासकर बस्तर सरगुजा सुरजपुर जशपुर तथा मध्य प्रदेश के साथ देश में हो रहे महिलाओं पर अत्याचारो का सामना करने रानी दुर्गावती बनने की आवश्यकता है।
शिक्षा के क्षेत्र में समाज आगे आए और अपने समाज को शैक्षिक आर्थिक रूप से ऊपर उठाने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर समाज के गढ़ मानिये नागरिक उपस्थित थे

