वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर शौर्य रैली में गूंजे पदोन्नति में आरक्षण बहाल करे छग सरकार*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
आदिवासी ध्रुव गोंड समाज 52 गढ़ एवं अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला महासमुंद द्वारा वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस का आयोजन शंकराचार्य भवन महासमुंद में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजू योगेश्वर सिन्हा जी विधायक महासमुंद, अध्यक्षता श्री जनक ध्रुव जी विधायक बिंद्रानवगढ़, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग अध्यक्ष नगर पालिका महासमुंद, श्री त्रिलोकी राधेश्याम जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुंद, श्री आर एन ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़, श्री कमलेश ध्रुव प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा संघ, श्री एसपी ध्रुव जिलाध्यक्ष, श्री डमरूधर मांझी सभापति नगर पालिका महासमुंद, श्री मोहित ध्रुव पूर्व सदस्य मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज द्वारा विराट रैली निकालकर शौर्य का प्रदर्शन किया। रैली में पदोन्नति में आरक्षण बहाल करे छत्तीसगढ़ सरकार, एक तीर एक कमान, सभी आदिवासी एक समान, आदिवासी एकता जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। इस अवसर पर पदोन्नति में आरक्षण की बहाली हेतु मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष महोदय को अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ की ओर से ज्ञापन सौंपा गया। सभा अवसर पर पदोन्नति में आरक्षण हेतु चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन की जानकारी दी गई।

