आदिवासी जमीन के गैर आदिवासी करण मामले में गोंडवाना युवाशक्ति पहुंचे लालपुर थाना तहसील कोर्ट… आवेदक के अधिवक्ता ने आपत्ति के जवाब के लिए दूसरी बार माँगा और समय…
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
दयाराम पोरते निवासी ग्राम कुसुमकडा ने अपनी सवा एकड़ धनहा खेत को दो अलग अलग आवेदन के माध्यम से अपने मितनहा भांचा जागेश यादव और प्रयागराज यादव को विक्रय करने की अनुमति के लिए आवेदन किया है. इसके विरोध में छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा पंजीयन क्रमांक २८५५ ने ७ अगस्त को तहसीलदार लालपुर थाना के कोर्ट में आपत्ति दर्ज की है . आपति की विभिन्न बिन्दुओं पर जवाब और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए आवेदक के वकील ने पहले अस्त फिर ५ सितम्बर को तिथि मांगी थी. प्रत्यक्ष में आवेदक और परोक्ष में यादवजी के अधिवक्ता दोनों तिथियों में वांछित जवाब नहीं दे पाए अब २३ सितम्बर की तिथि मांगी है. आपत्तिकर्ता की और से स्वयं रमेश चन्द्र श्याम ने पैरवी करते हुए मांग की कि तीसरी तिथि अंतिम होनी चाहिए और कोर्ट ने स्वीकार की.
इस आदिवासी जमीन बचाओ मुहीम में बिलासपुर से साथ रहे सर्व श्री समय सिंह गोंड़ कार्यकारी जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा बिलासपुर, अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन, रवि मरकाम, बद्री खैरवार. लोरमी क्षेत्र से गोंड समाज के पदाधिकारी सर्वश्री प्रकश मरकाम, दिनेश शाह उइके, प्रीतम कुरेटी, दीप ध्रुव, हीरालाल मरावी, रोहित मार्को, राधे श्याम ध्रुव,शिव शंकर पोर्ते,संतराम खुशरो, जोहित मरकाम, कुंवारु राम पोर्ते, सुग्रीव मरकाम, गंगा नेताम करी डोंगरी, विनोद पोरते रामुनगर, श्यामू धुर्वे कारी डोंगरी, राजकुमार ध्रुव रामुनगर आदि.साथ रहे.

