ग्रामीण विशेष

गोड़वाना गौड़ महासभा संभाग मोहला संभाग स्तरीय अन्तर्राज्यीय पंचवर्षीय अधिवेशन दिनांक-19 से 21मई तक स्थान-अवारी-स्कूल मैदान लिम्हाटोला, जिला-बालोद छ.ग.

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

अत्यंत हर्ष के साथ आमंत्रित करते है कि गोड़‌वाना गोड महासभा संभाग मोहला अन्तर्गत छ.ग. प्रान्त के जिला बालोद, राजनांदगांव, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी व महाराष्ट्र प्रांत संयुक्त 03 लोकसभा व 11 विधानसभा क्षेत्र एक बहुत पुरानी समाजिक संस्था है। जिसका पुराना इतिहास भी रहा है, इन काफी वर्षों से महासभा ने अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए गोड़ समाज के हर व्यक्ति के सुख-दुख का साथ निभाया है और बड़े से बड़े समाजिक सांस्कृतिक-धार्मिक अनुष्ठान कराते हुए गोड़वाना के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, यथार्थवादी, प्राकृतिक वैज्ञानिक, तथ्यपरख, बौद्धिक, मैलिक एवं प्रकृति की महानतम विरासत से प्राप्त आदिम समाजिक संस्कारों को धारण रखने अवधारणा जगाए रखते हुए, आधुनिक परिवेश में भी प्रकृति की तरह अटल नैतिक एवं सैद्धांतिक विकासक्रम की आवश्यकता हेतु जनजागृति के उद्देश्य से दिनांक 19, 20 व 21 मई 2025 को बालोद जिला के डौण्डी विकास खण्ड के ग्राम: अवारी स्कूल मैदान (लिम्हाटोला) डौण्डी में रूढ़ीजन परम्परा पर आधारित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय अन्तर्राज्यीय पंचवर्षीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम से सपरिवार सम्मिलित होकर समाजिक, सांस्कृतिक जागरूकता व एकजुटता का परिचय देवे।

– ।। कार्यक्रम की रूपरेखा ।।-

दिनांक-19/05/2025, दिन-सोमवार प्रातः 07 बजे से 09 बजे तक स्थानीय देवी देवताओं का आगमन व सेवा अर्जी

प्रातः 09 बजे से 9.30 तक गोंडी धर्म ध्वजारोहण

प्रातः 9.30 से अपरान्ह तक अतिथियों का स्वागत, समस्त ब्लॉक अध्यक्षों का उद्‌बोधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

दोप. 02 बजे से 05 बजे तक युवा सदन, कोया पुनेम, सवैधानिक कार्यशाला संध्या 06 बजे सेवा अर्जी रात्रि में

– टोण्डा मण्डा कुण्डा, 7 अन. 14 कोयतुर गोड़ समाज अक्को-काको, पाट पुस्खा, लाखंज कुंदा, पाट पुस्खा पर विचार गोष्ठी