नव पदस्थ बीईओ का छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक शाखा धमतरी ने किया स्वागत एवं अभिनंदन
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
आज दिनांक 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक शाखा धमतरी के एक प्रतिनिधि मंडल ने ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी गेवाराम नेताम के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष डॉ भूषण लाल चंद्राकार के मार्गदर्शन में एवं देवनाथ साहू प्रदेश उपाध्यक्ष, सविता छाटा प्रांतीय महिला प्रतिनिधि, डॉ गणेश प्रसाद साहू जिला उपाध्यक्ष, बलराम तारम जिला सचिव की विशेष उपस्थिति में धमतरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नव पदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर चौधरी से सौजन्य मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट कर मुंह मीठा करा कर स्वागत अभिनंदन किया। तत्पश्चात विकासखंड में शिक्षक संवर्ग की कुछ महत्वपूर्ण मांगों, समस्याओं एवं वर्तमान में विकासखंड में शैक्षणिक व्यवस्था अंतर्गत आ रही समस्याओं, कार्यालय में शिक्षक संवर्ग की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने, पाठ्य पुस्तक स्कैनिंग में आ रही समस्याओं, एवं शिक्षक साझा मंच के द्वारा विकासखंड स्तर पर दिनांक 1 जुलाई को किए गए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आंदोलन में विकासखंड में कार्यरत शिक्षकों के द्वारा सामूहिक अवकाश आवेदन विधिवत प्रस्तुत किया गया था जिसको विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा बिना ऑनलाइन आवेदन किए एक आकस्मिक अवकाश को ऑनलाइन रूप में काट दिया गया है जिस पर संगठन की ओर से आपत्ति दर्ज करा कर इसको शीघ्रता से कांटे गए अवकाश को संबंधित शिक्षकों के खाते में पुनः अपडेट करने की मांग प्रमुखता से रखी गई। जिस पर नव पदस्थ बीईओ ने कहा कि इस विषय में संबंधित प्रभारी लिपिक से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही एवं उन्होंने संगठन पदाधिकारी को भरोसा दिलाया कि शिक्षक संवर्ग के मांगों एवं समस्याओं को कार्यालय में लंबित नहीं रखा जाएगा, त्वरित रूप से इसके निराकरण करने का प्रयास किया जावेगा। विकासखंड में बेहतर शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए प्रयास करने की अपील शिक्षक संवर्ग से बीईओ द्वारा कही गई. जिस पर संगठन पदाधिकारियों ने आस्वस्त किया कि पूर्व की भांति विकासखंड के शिक्षक संवर्ग विकासखंड में विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर कमलेश ध्रुव एबीईओ तथा संगठन के जिला महासचिव डॉ. आशीष नायक, कैलाश प्रसाद साहू, तुनेश्वरी साहू, परविंदर कौर गिल, ब्लॉक सचिव हरीश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, महासचिव भगवती प्रसाद सोनी, शीतल नायक, हरीश गजेंद्र, नारद देवांगन सहित पदाधिकारी गण रूपेश कुमार साहू, दीपेंद्र साहू, उमेश यादव, योगेंद्र साहू सहित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
गेवाराम नेताम ब्लॉक अध्यक्ष हरीश कुमार साहूब्लॉक सचिव
धर्मेंद्र साहू ब्लॉक कोषाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक शाखा धमतरी

