ग्रामीण विशेषशिक्षा

यूपीएससी में चयनित डायमंड ध्रुव ने पॉलिटेक्निक के छात्र छात्राओं को प्रेरक मार्गदर्शन किये*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

धमतरी।
भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक धमतरी में दिनांक 17.03.2026 को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम “आगाज़” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *श्री डायमंड ध्रुव* उपस्थित रहे, जो संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में चयनित हुए हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता *श्री विवेक चौधरी* , HR Head,शारडा एनर्जी एंड मिनरल लिमिटेड, रायपुर द्वारा की गई।

मुख्य अतिथि श्री डायमंड ध्रुव ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि असफलता के बाद ही सफलता प्राप्त होती है, इसलिए छात्रों को अपने कर्म और संघर्ष को लगातार जारी रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा के साथ-साथ हिंदी, छत्तीसगढ़ी एवं अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ बनाने की सलाह दी, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की संचार संबंधी कठिनाई न हो। उन्होंने यह भी कहा कि जब विद्यार्थी आत्मनिर्भर बन जाएं, तो अपने समाज के विकास में भी योगदान दें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री विवेक चौधरी ने विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कंपनियों में कार्य कैसे किया जाता है तथा विद्यार्थियों को उद्योगों की अपेक्षाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने संस्थान एवं कंपनी के बीच हुए एमओयू (MOU) का उल्लेख करते हुए आश्वासन दिया कि शारडा एनर्जी एंड मिनरल प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा इस सत्र में लगभग 20 छात्र-छात्राओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा तथा शीघ्र ही पुनः कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा।

संपूर्ण कार्यक्रम *श्री अमित मिश्रा*, प्राचार्य, के निर्देशन एवं *श्री संदीप सिंह* एवं *श्री आर एन ध्रुव* के मार्ग दर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संस्थान के श्री चंद्रेश देशमुख, श्री विनोद सांगोढ़े, श्री कुंदन, श्री लाजिम कुर्रे, श्री हेमप्रकाश वर्मा, श्री चंद्रशेखर मंडावी, श्री पंकज कुमार सिन्हा, श्रीमती डॉली डनसेना, श्री दिव्यांशु देवांगन, श्री देवेंद्र कुंभकार, श्री मुकेश केशरी, श्री जी.आर. साहू सहित अन्य प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।